फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dangerous stunt of a young man in a moving vehicle leaving steering and sitting at gate of car

गाजियाबाद: चलती गाड़ी में युवक का खतरनाक स्टंट, स्टेरिंग छोड़ कार की गेट पर बैठा आ रहा नजर

Sun, 08 May 2022 04:19 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 08 May 2022 04:19 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम थाने की पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Dangerous stunt of a young man in a moving vehicle leaving steering and sitting at gate of car
कार में स्टंट करता युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कॉर्पियो से एक युवक चालक स्टेरिंग को छोड़कर चलती गाड़ी में गेट खोलकर उस पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो शूट करने के दौरान इस खतरनाक स्टंट से अन्य चालकों पर भी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम थाने की पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि वायरल वीडियो एलिवेटेड रोड का बताया गया है, लेकिन यह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शूट किया गया है इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। वायरल वीडियो में युवकों की पहचान करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार एलिवेटेड रोड पर आने जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी पहचान होते ही जल्द कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि वायरल वीडियो हाल फिलहाल का नहीं नजर आ रहा है, उसमें हल्का कोहरा भी दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहा गाड़ी का नंबर जांच करने के दौरान किसी भी स्कॉर्पियो गाड़ी से नहीं मिला है। फिलहाल यातायात पुलिसकर्मी गाड़ी चालक की पहचान करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed