फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Damini'll run the campaign against divorce and three Hlala

तीन तलाक और हलाला के खिलाफ मुहिम चलाएंगी दामिनी

Sun, 01 Jan 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Damini'll run the campaign against divorce and three Hlala
अन्य - फोटो : अमर उजाला
धर्म परिवर्तन के बाद पहली बाद दामिनी सामने आई। मुसलमान से हिंदू बनी दामिनी ने शनिवार को प्रेसवार्ता की और कहा कि उसने बगैर किसी दबाव के स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है। इस मौके पर जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राजनगर सेक्टर-5 में आयोजित प्रेसवार्ता में दामिनी ने कहा कि मुस्लिम समाज में महिलाओं पर अत्याचार किए जाते हैं लेकिन वह कुछ नहीं कर पाती हैं। तलाक का डर दिखाकर सारे कार्य कराए जाते हैं, इसलिए उसने धर्म परिवर्तन किया है।
विज्ञापन


अमित आर्यन ने कहा कि दामिनी जय शिव सेना की प्रचारक का कार्यभार संभालेगी और तीन तलाक एवं हलाला आदि के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद से प्रशासन का दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शबाना ने मुरादनगर में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम दामिनी रखा, जिसके बाद से एलआईयू पूछताछ कर रही है। उन्हें लग रहा है कि जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है, जबकि ऐसा नहीं है।


इसीलिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। दामिनी ने कहा कि अगर प्रशासनिक अधिकारी उसका बयान लेना चाहते हैं तो वह उपलब्ध हैं। इस दौरान सेना के राष्ट्रीय महासचिव ललित चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed