{"_id":"68e2cb2e2f587455c800a15e","slug":"dairy-operators-face-trial-for-beating-up-warehouse-watchman-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10720-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गोदाम के चौकीदार को पीटने के आरोप में डेयरी संचालकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गोदाम के चौकीदार को पीटने के आरोप में डेयरी संचालकों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी स्थित रोडी डस्ट के चौकीदार सतवीर सिंह की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने क्षेत्र में ही संचालित डेयरी के संचालक संजीव, उनके भाई राजीव और जयंत के खिलाफ के मुकदमा दर्ज किया है। विवाद 29 सितंबर की देर रात हुआ। पुलिस ने पांच दिन बाद चार अक्तूबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में सतवीर सिंह ने बताया कि वह भवन निर्माण सामग्री के गोदाम पर चौकीदारी करते हैं। पास में ही संचालित डेयरी की गाय-भैंस अक्सर गोदाम के पास आकर बैठ जाती हैं। वह कई बार संचालकों से उन्हें हटाने और रोकने की बात कह चुके थे।
29 सितंबर की रात करीब 10ः30 बजे भी गाय-भैंस गोदाम के पास आकर बैठ गई थीं। जब उन्होंने संचालकों से हटाने की बात कही तब आरोप है कि संजीव, राजीव और जयंत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने पुलिस को कॉल करके बुलाया लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।