{"_id":"68c9c1a8382f8822f4058403","slug":"dairy-operator-injured-after-being-attacked-with-sticks-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-722487-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लाठी-डंडो से हमला कर डेयरी संचालक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लाठी-डंडो से हमला कर डेयरी संचालक को किया घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने डेयरी संचालक प्रिंस चौधरी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित पर वहां से जान बचाकर भागने के दौरान फिर से हमला कर दिया और कार में तोड़फोड करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सदरपुर निवासी प्रिंस चौधरी के अनुसार वह कपूरीपुरम में डेयरी का संचालन करते हैं। 26 अगस्त को वह डेयरी पर बैठे थे। रात करीब 10 बजे अनुज गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, मोहन उर्फ गोलू, नमन, हर्ष, हनी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए और उनको हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें फिर से पकड़ लिया और मारपीट की। वहीं, दुकान के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।