{"_id":"5d26350e8ebc3e6cf35f9401","slug":"cyber-crime-ghaziabad-city-news-gbd179987565","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने छह लोगों के खातों से उड़ाए दो लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने छह लोगों के खातों से उड़ाए दो लाख रुपये
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद टीएचए में साइबर ठगों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ठगों ने पिछले पांच दिनों में महिला समेत छह युवकों के खाते से 2 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों को फोन पर आए मैसेज के बाद ठगी का पता चला है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत संबधित थानों में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं साइबर ठगों के आतंक से परेशान लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सूर्य नगर के रहने वाले गौरव केसरवानी से ठगों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 13 यूएस डॉलर निकाल लिए। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 1 हजार भारतीय रुपए बताए। उन्होंने लिंक रोड थाने में मामले की शिकायत की। अहिंसाखंड 2 में रहने वाले मनोज कुमार के खाते से रविवार को साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 6273 हांगकांग डॉलर और 10 लाख से अधिक कोरियन वॉन निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इनकी कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बताई है। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी है। विमल कुमार परिवार के साथ इंदिरापुरम इलाके में रहते है। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके मोबाइल पर मैसेज आए। मैसेज में उनके खाते से 11 हजार रुपये का ट्रांसजेक्शन हुआ। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड देखा तो कार्ड उनके पास ही था।
विज्ञापन
पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत की। सूर्य नगर की एक कंपनी में काम करने वाली मंजू बाला के खाते से साइबर ठगों ने बीते 6 जुलाई को 3 बार में 38 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने लिंक रोड थाने पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं 5 जुलाई को संचित देओरी के खाते से 7 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी है।
साइबर ठगी के मामले में सभी शिकायतें जिले की साइबर सेल को भेज दी गई है। जल्द ही सभी मामलों में पुलिस ठगों को चिन्हित कर गिरफ्तार करेगी। -डॉ. राकेश मिश्रा, सीओ