फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cut cake and fireworks by placing it on the bonnet of the car on the elevated road

ये कैसा जश्न: थार के बोनट पर रखकर काटा केक, एलिवेटेड रोड पर की आतिशबाजी; वीडियो में दिखा रईसजादों का हुड़दंग

Sat, 10 Jun 2023 11:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:22 AM IST
सार

जश्न मनाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले युवक अर्थला के बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि इनमें शामिल एक युवक जिला बदर है। हालांकि, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Cut cake and fireworks by placing it on the bonnet of the car on the elevated road
गाड़ी के बोनट पर केक काटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एलिवेटेड रोड पर थार गाड़ी के बोनट पर केक काटकर जन्मदिन पार्टी मनाते युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें छह युवक नजर आ रहे हैं। काले रंग की टीशर्ट पहना युवक आतिशबाजी वाली कैंडल लगाकर केक काटता नजर आ रहा है जबकि दो-तीन युवक सभी को फोम स्प्रे डालकर खुशी मनाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवकों की जांच और पहचान के लिए डीसीपी ट्रांस हिंडन ने एसीपी इंदिरापुरम को जांच सौंपी है। वायरल वीडियो 19 सेकेंड का है। इसमें युवक रात के समय लाल रंग की थार गाड़ी के बोनट पर रखकर केक काट रहा है।
विज्ञापन


जश्न मनाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले युवक अर्थला के बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि इनमें शामिल एक युवक जिला बदर है। हालांकि, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वायरल वीडियो अभी तक किस थानाक्षेत्र का है। इसका पता नहीं चला है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो सात जून 2022 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed