फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   criminal injured by police encounter In Garhmukteshwar who running snatching police pistol

UP: 'साहब...अब कभी गोकशी नहीं करूंगा', पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा, टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल

Thu, 19 Jun 2025 02:16 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 02:16 PM IST
सार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल अपराधी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ गोकशी समेत अन्य कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
criminal injured by police encounter In Garhmukteshwar who running snatching police pistol
बदमाश मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को उपकरण बरामद करने के लिए आई हाफिजपुर पुलिस से बदमाश ने पिस्टल छीन ली। सूचना पर पहुंची गढ़ पुलिस और हाफिजपुर पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। इस दौरान बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। घटना में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को पुलिस ने गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी नुरू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


देर रात को पुलिस आरोपी को घटना में प्रयुक्त कटान के उपकरण बरामद करने के लिए गढ़ क्षेत्र के जंगल में लेकर पहुंची। वहां आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने लगा। इसको लेकर गढ़ कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाफिजपुर पुलिस के साथ बदमाश को जंगल में तलाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर छीनी गई पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घायल अपराधी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ गोकशी समेत अन्य कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें: यूपी में पांच जिंदा जले: रफ्तार ने छीनी खुशियां...तंजील ने डेढ़ घंटे में पूरा किया था दो घंटे का सफर; तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed