{"_id":"5f2be0f68ebc3e3cc85fa419","slug":"crime154-1596711158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने दबोचा लुटेरा, पुलिस ने थपथपाई अपनी पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ने दबोचा लुटेरा, पुलिस ने थपथपाई अपनी पीठ
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के हीलिंग ट्री हॉस्पिटल के पास झंडापुर निवासी डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूटकर भागे आरोपी को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस लुटेरे के फरार साथी को तो नहीं पकड़ सकी। पब्लिक द्वारा पकड़े गए आरोपी को खुद तत्परता दिखाते हुए पकड़कर वाह वाही लूट ली। पुलिस का दावा है कि उन्होंने आरोपी के पास से दो मोबाइल, एक तमंचा, घटना में प्रयुक्त बाइक और 43 सौ रुपये बरामद किए हैं।
इंदिरापुरम के गुरुद्वारा रोड पर झंडापुर निवासी सुनील कुमार से एफजेड़ बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस फरार आरोपी के साथी को तो गिरफ्तार नहीं कर सकी। पब्लिक द्वारा पकड़े गए लुटेरे को खुद पकड़कर दो मोबाइल, एक तमंचा, 43 सौ रुपये और बाइक बरामद दिखाई। पुलिस क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ लूट और स्नैचिंग की वारदात को नहीं रोक पा रही है। पब्लिक बदमाशों को खुद दबोच रही है तो पुलिस उसी पर वाह वाही लूट रही है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी संजय खान निवासी शहीदनगर साहिबाबाद है। आरोपी के खिलाफ इंदिरापुरम, कौशांबी और दिल्ली में करीब दस मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उसके फरार साथी नसीर निवासी शहीदनगर के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन