फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

पब्लिक ने दबोचा लुटेरा, पुलिस ने थपथपाई अपनी पीठ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
crime
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के हीलिंग ट्री हॉस्पिटल के पास झंडापुर निवासी डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूटकर भागे आरोपी को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस लुटेरे के फरार साथी को तो नहीं पकड़ सकी। पब्लिक द्वारा पकड़े गए आरोपी को खुद तत्परता दिखाते हुए पकड़कर वाह वाही लूट ली। पुलिस का दावा है कि उन्होंने आरोपी के पास से दो मोबाइल, एक तमंचा, घटना में प्रयुक्त बाइक और 43 सौ रुपये बरामद किए हैं।
इंदिरापुरम के गुरुद्वारा रोड पर झंडापुर निवासी सुनील कुमार से एफजेड़ बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस फरार आरोपी के साथी को तो गिरफ्तार नहीं कर सकी। पब्लिक द्वारा पकड़े गए लुटेरे को खुद पकड़कर दो मोबाइल, एक तमंचा, 43 सौ रुपये और बाइक बरामद दिखाई। पुलिस क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ लूट और स्नैचिंग की वारदात को नहीं रोक पा रही है। पब्लिक बदमाशों को खुद दबोच रही है तो पुलिस उसी पर वाह वाही लूट रही है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी संजय खान निवासी शहीदनगर साहिबाबाद है। आरोपी के खिलाफ इंदिरापुरम, कौशांबी और दिल्ली में करीब दस मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उसके फरार साथी नसीर निवासी शहीदनगर  के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed