{"_id":"5f269d3e8ebc3e63b77a08aa","slug":"crime135","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से मोबाइल और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से मोबाइल और नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के झंडापुर में एक कमरे से चोर दो मोबाइल आईपोड और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। आरोपी घर के बाहर अपनी चप्पल छोड़ कर चला गया। पीड़ित ने लिंकरोड थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। राहुल कुमार झंडापुर में मंडी के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे से तीन बजे के बीच में उनके कमरे से चोर दो मोबाइल, आईपोड और 16 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जागे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित का आरोप है कि उनके घर के बाहर किसी की एक जोड़ी चप्पल मिली हैं। संभवत वह आरोपी की हैं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद लिंकरोड थाने पहुंचकर तहरीर दी।
उधर लिंकरोड के पैसेफिक बिजेनस पार्क के एक ऑफिस में काम करने वाले युवक पर लैपटाप और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए लिंकरोड थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि जब उससे कॉल कर लैपटॉप मांगा गया तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन