फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   you refuse admission, then the police station took away the security guards

दाखिले से इंकार किया तो स्कूल के सुरक्षागार्ड को उठाकर ले गए थाने

Sun, 26 Mar 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
you refuse admission, then the police station took away the security guards
थाने में हंगामा - फोटो : amarujala

प्रताप विहार स्थित सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल में शनिवार को हंगामा खड़ा हो गया। स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि दाखिला देने से मना करने पर दो पुलिसकर्मियों ने स्कूल के सुरक्षागार्ड को बेवजह स्कूल से उठा लिया। दोनों पुलिसकर्मी चौथी क्लास में एक बच्चे का दाखिला करने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन


दूसरी ओर, विजय नगर पुलिस ने स्कूल के सुरक्षागार्ड पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम के सदस्यों से अभद्रता करने की बात कही है।स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर सुधा ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद दो पुलिसकर्मी चौथी क्लास में एक बच्चे के एडमिशन के लिए आए थे।
विज्ञापन


उन्हें शनिवार को सुबह नौ बजे बात करने के लिए भी बुलाया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। शनिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचने पर गार्ड ने उनके नहीं होने की बात बताई तो वे बेवजह स्कूल के सुरक्षागार्ड गगन को उठाकर थाने ले गए। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। स्कूल पर एडमिशन के लिए दबाव बनाना बिल्कुल जायज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उल्टे एंटी रोमियो स्क्वॉयड की टीम से बदसलूकी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। स्कूल की छुट्टी सुबह 11.30 बजे हो गई थी तो एंटी स्क्वॉयड टीम 12.30 बजे क्या करने स्कूल पहुंची थी।उधर, विजय नगर एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि स्कूल प्रबंधक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

शनिवार को एंटी रोमियो स्क्वॉयड की टीम सिविल ड्रेस में स्कूल में टाइमिंग का पता लगाने गई थी। पुलिसकर्मियों ने गेट पर जाकर गार्ड से इस बाबत प्रिंसिपल से बात कराने को कहा था लेकिन गार्ड ने प्रिंसिपल के स्कूल में होने के बावजूद बात नहीं कराने के साथ अभद्रता की।


इसके बाद पुलिसकर्मी उससे पूछताछ करने के लिए थाने ले आए, जहां से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

इस बारे में मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर स्कूल प्रबंधन पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
-सलमान ताज, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed