फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yadav questioned two hours in Dasna jail

डासना जेल में यादव सिंह से दो घंटे पूछताछ

Wed, 16 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Wed, 16 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Yadav questioned two hours in Dasna jail
यादव ‌सिंह - फोटो : अमर उजाला
काली कमाई से ‘कुबेर’ बने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह से सीबीआई ने करीब दो घंटों तक डासना जेल में पूछताछ की। पूछताछ में नोएडा के चर्चित टेंडर घोटाले में सीबीआई को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने पिछले दिनों कोर्ट में अर्जी देकर पूछताछ करने की मांग की थी। अर्जी पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी से अनुमति मिलने के बाद यादव सिंह से मंगलवार को जेल में करीब दो घंटों तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सीबीआई इस मामले में जल्द ही नई चार्जशीट कोर्ट में पेश करने जा रही है। यादव सिंह से पूछताछ के बाद उनके कुछ अन्य करीबियों पर भी शिकंजा कसे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नोएडा में नियम विपरीत चहेती फर्मों से अंडरग्राउंड केबल डालने का काम कराया गया। इसमें करोड़ों रुपये का बंटाधार किया गया था। यह मामला गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में विचाराधीन है।


प्रदीप गर्ग की जमानत अर्जी पर बहस जारी
 यादव सिंह प्रकरण में ही डासना जेल में बंद एनकेजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोपराइटर प्रदीप गर्ग की जमानत अर्जी पर बुधवार को जमकर बहस हुई। डिफेंस की ओर से अधिवक्ता रामअवतार गुप्ता ने बहस की। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 18 नवंबर की तारीख नियत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed