फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   women storm out of the bank

महिलाओं ने बैंक के बाहर किया हंगामा

Mon, 28 Nov 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 28 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
women storm out of the bank
बैंक - फोटो : अमर उजाला

कविनगर थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक के बाहर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि बैंक कर्मचारियों ने कथित स्टाफ के लोगों को कैश दिया जबकि लाइन में लोगों के सामने नो कैश का बोर्ड लगा दिया। बाद में कविनगर पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


संजयनगर सेक्टर-23 की रहने वाली सोनी सक्सेना ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे से एक बैंक की लाइन में लगी थीं। शाम चार बजे बैंक के गेट पर कैश खत्म होने का नोटिस लगा दिया गया। फिर भी महिलाएं बैंक की कतार में खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े चार बजे एक कार से दो व्यक्ति उतरकर बैंक में चले गए।
विज्ञापन


महिलाओं ने गार्ड से पूछा कि इन दोनों व्यक्तियों को क्यों अंदर जाने दिया है तो गार्ड ने कहा कि यह स्टाफ के लोग हैं। इसके बाद एक महिला पानी पीने के लिए बैंक में गई तो उसने देखा कि दोनों व्यक्ति पुराने नोट देकर नए नोट गिन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने बाहर कतार में खड़ी महिलाओं को इस बारे में बताया तो महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने महिलाओं को  शांत कराया। इस दौरान संजयनगर की सरोज, सीमा, शीला, सीमा चौधरी, शबनम आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed