फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women-prisoners bail granted to women, 44 prisoners lodged in 'Romeo'

युवतियां-महिलाओं को दी थाने से जमानत, 44 ‘रोमियो’ गए जेल

Wed, 22 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 22 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Women-prisoners bail granted to women, 44 prisoners lodged in 'Romeo'
raids on hotels - फोटो : अमर उजाला

 बजरिया के होटल में मिले कपल्स के मामले में कोतवाली पुलिस ने 44 ‘रोमियो’ को जेल भेज दिया है, जबकि महिलाओं और युवतियों को थाने से ही जमानत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दूसरी ओर, इसी मामले में एसएसपी ने कोतवाली इंस्पेक्टर को भी लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने जिस समय महिलाओं और युवतियों को उनके परिजनों को दिया तो सभी का चेहरा शर्म से झुक गया। यही नहीं, कुछ महिलाएं और युवतियां तो कोतवाली में खड़ी होकर रोने लगीं। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो युवतियों के परिजन इतने नाराज थे कि वह अपने बेटियों और बहनों को घर भी नहीं ले जाना चाहते थे।
विज्ञापन


कई ने तो पुलिस के सामने ही युवतियों को खरीखोटी सुना दी तो कई ने थाने में ही हाथ उठा दिया।  वहीं, पकड़े गए युवकों और अधेड़ उम्र के लोगों के भी परिजन थाने आए थे, वे भी उन्हें भला-बुरा कह रहे थे। यह सभी गाजियाबाद और दिल्ली के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को बजरिया स्थित दो होटलों देवेंद्र और आर्यदीप में पुलिस ने छापामारी कर 51 जोड़ों को पकड़ा था। इनमें से सात जोडे़ पति-पत्नी थे, जिन्हें रात में ही छोड़ दिया गया था, जबकि 44 जोड़े हिरासत में थे। इस मामले में एसएसपी ने सीओ फर्स्ट इंद्रपाल को हटा दिया था, जबकि बजरिया चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।

हालांकि पहले भी होटलों के खिलाफ शिकायतें मिलती थीं, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी। लोग इस कार्रवाई को सूबे की नई सरकार से जोड़कर देख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि सरकार बदलने के बाद अफसर अलर्ट हुए हैं।  एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि पुलिस ने देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की गतिविधियां नहीं चलने दी जाएंगी और सभी थाना क्षेत्र में चल रहे होटलों की नियमित जांच के आदेश दिए गए हैं।

पैसे क्यों नहीं दिखाए
पकड़े गए जोड़ों के पास से पुलिस ने नगदी बरामद होना नहीं दिखाया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इनके पास क्या पैसे नहीं थे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पैसों के बारे में कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed