फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's head, dropping the butt of the pistol purse robbed

महिला के सिर में तमंचे की बट मार कर पर्स लूटा

Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman's head, dropping the butt of the pistol purse robbed
पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर में अनुराधा सिंह के सिर में तमंचे की बट मार कर पर्स लूट लिया गया है। पर्स में सोने की दो अंगूठी और दो हजार रुपये थे। इस संबंध में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


अनुराधा सिंह गृहिणी हैं। वह शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में परिवार के साथ रहती हैं। इनके पति दिवाकर सिंह मालीवाड़ा में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। अनुराधा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। घर से थोड़ी ही दूर पहुंची थीं कि बाइक सवार दो बदमाश आए और उनसे पर्स लूटने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो लुटेरों ने उनके सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। बदमाश उनका पर्स लूट कर भाग गए। वारदात के बाद से वह सहमी हुई हैं। उन्हें डर है कि बदमाश उन पर फिर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कविनगर एसएचओ का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed