{"_id":"57d5b1564f1c1b040d317794","slug":"woman-s-body-was-found-hanging-on-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे पर लटका मिला महिला का शव
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा पुल के पास नहर किनारे बिजली के खंभे पर एक महिला का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश के चलते सुसाइड का बताया जा रहा है। रविवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को खोड़ा पुल के पास बिजली के खंभे पर महिला का शव साड़ी से बंधा होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की कोशिश की।
कुछ देर में महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान खोड़ा के राजीव नगर निवासी राजकुमारी (45) के रूप में की। उनके पति अमर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर कपड़े धोने के बाद उनकी पत्नी घर से निकल गई थी। इसके बाद से उनका पता नहीं था।
देर रात उन्होंने उसकी गुमशुदगी की सूचना खोड़ा थाने में दी थी। एसओ इंदिरापुरम शीलेश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश के चलते सुसाइड का लग रहा है। महिला ने अपनी साड़ी से ही फंदा लगाया है।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद घर में मातम है। एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले अमर सिंह व राजकुमारी के तीन बेटे हैं। बीते अप्रैल में ही उन्होंने बड़े बेटे राहुल की शादी की है। जिस समय वह घर से निकलीं तक बेटा राहुल, उसकी पत्नी सोनी, बेटे मनोज और दीपक घर पर ही थे।
अमर सिंह ने बताया कि राजकुमारी को किसी तरह की परेशानी नहीं थी। न घर में किसी प्रकार का झगड़ा हुआ था। सुसाइड क्यों किया वह नहीं समझ पा रहे हैं।