फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife gets arrested after one month

सुसाइड नोट मिला तो एक महीने बाद पत्नी गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Wife gets arrested after one month
demo pic - फोटो : अमर उजाला

वैंबे कालोनी में सात फरवरी को हुए युवक के सुसाइड के मामले में नया मोड़ आ गया। सिहानी गेट पुलिस की जांच में पता चला कि आत्महत्या से पहले युवक ने पत्नी को व्हाट्स एप पर सुसाइड मैसेज भेजा था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसएचओ सिहानीगेट डालचंद ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार देर रात नंदग्राम इलाके से मृतक सोनू की पत्नी अन्नू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सोनू की आत्महत्या के मामले में उसके पिता विजयपाल सिंह ने आठ फरवरी को बहू अन्नू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि सोनू ने मौत से पहले अन्नू को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा था कि ‘मेरी मौत की जिम्मेदार अन्नू होगी।’ पुलिस के अनुसार पिता ने बताया कि एक साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से दोनों में मतभेद हो गए थे। दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी।बता दें कि सात फरवरी को नंदग्राम की वैंबे कालोनी में रहने वाले सोनू नामक युवक ने पंखे पर चुन्नी सेफंदा लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed