फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Whatsapp Message sent to woman, Dasna Jail Superintendent Suspend

महिला को भेजे व्हाट्सएप मैसेज, डासना जेल अधीक्षक सस्पेंड

Tue, 30 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 30 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp Message sent to woman, Dasna Jail Superintendent Suspend
whatsapp - फोटो : demo pic

एक महिला को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजना डासना जेल अधीक्षक एसपी यादव को भारी पड़ गया। जांच के बाद शासन ने जेल अधीक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


राज्यपाल के अनु सचिव की ओर से जारी निलंबन आदेश में एसपी यादव को लखनऊ स्थित संपूर्णानंद जेल प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध कर दिया गया है।कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डासना जेल अधीक्षक की शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया था कि जेल अधीक्षक अपने मोबाइल नंबर से उसके व्हाट्सएप नंबर पर अवांछनीय मैसेज भेजते हैं। कई बार मना करने के बाद भी उन्होंने मैसेज करना बंद नहीं किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की ओर से इस मामले की जांच गाजियाबाद डीएम मिनिस्ती एस. को सौंपी गई थी। डीएम ने अपनी जांच में जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। 24 मई को भेजी गई इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए शासन ने सोमवार देर शाम एसपी यादव को निलंबित कर दिया।

इस मामले में डीएम मिनिस्ती एस ने बताया कि पिछले दिनों उनके पास जांच आई थी। इस पर उन्होंने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए थे। साइबर एक्सपर्ट से दोनों के मोबाइल की भी जांच कराई गई। सभी रिपोर्ट जेल अधीक्षक के खिलाफ गईं।


इस बाबत उन्होंने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। उधर, जेल अधीक्षक शिव प्रकाश ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें आदेश की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद वह अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed