फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Visit ascend eighty million widening of NH-24 Ground

एनएच-24 चौड़ीकरण की भेंट चढ़ेगा आठ करोड़ का ग्राउंड

Wed, 21 Dec 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Visit ascend eighty million widening of NH-24 Ground
एनएच-24 - फोटो : अमर उजाला

                     

विज्ञापन

इंदिरापुरम के अभयखंड ग्रीन बेल्ट पर एनएच-24 किनारे बने जिस मल्टीपरपज स्पोर्ट्स ग्राउंड का शिलान्यास बुधवार को सपा महासचिव ने किया, वह एनएच चौड़ीकरण की भेंट चढ़ सकता है। यूपी गेट से डासना तक एनएच-24 को चौड़ा कर 14 लेन करने का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में एनएच से सटे इस ग्राउंड पर खतरा मंडरा रहा है।   
विज्ञापन

                     
जीडीए ने एनएच के किनारे ग्रीन बेल्ट पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स ग्राउंड का निर्माण किया है। ग्राउंड में टेनिस कोर्ट, स्केटिंग कोर्ट, क्रिकेट ग्राउंड और प्राकृतिक झील आदि का निर्माण किया गया है। बुधवार को सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने इसी मैदान में आकर ग्राउंड समेत 25 योजनाओं का लोकार्पण और 14 का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अगले दो-तीन माह बाद चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही इस ग्राउंड पर संकट आ सकता है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि एनएच-24 के दोनों ओर 300 फीट जमीन एनएचएआई की है। चौड़ीकरण के दौरान इस जमीन को कवर किया जाएगा। इस दौरान अगर कोई निर्माण आता है तो उसे ध्वस्त किया जाएगा।


जबकि स्पोर्ट्स ग्राउंड को बिलकुल एनएच से सटाकर बनाया गया है। सपा महासचिव रामगोपाल यादव से जब एनएच के चौड़ीकरण के दौरान पार्क के प्रभावित होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस दौरान जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि पार्क का कोई हिस्सा एनएच चौड़ीकरण में नहीं आ रहा है।

हालांकि सूत्रों की मानें तो एनएचएआई चौड़ीकरण के दौरान ग्रीन बेल्ट के बड़े हिस्से को यार्ड के रूप में उपयोग करने की योजना बना चुका है।साइकिल ट्रैक के अतिक्रमण के सवाल पर नहीं मिला जवाब            प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण और कूड़ा फैले होने के सवाल को रामगोपाल टालते दिखे।  आप साइकिल ट्रैक पर चलो, ट्रैक खुद ब खुद साफ हो जाएगा।              

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed