{"_id":"58fcdb4b4f1c1b9c5c8b5e1a","slug":"viral-by-putting-student-face-in-porn-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्न वीडियो में छात्रा का चेहरा लगाकर किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोर्न वीडियो में छात्रा का चेहरा लगाकर किया वायरल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पॉर्न
- फोटो : अमर उजाला
दो युवकों ने पोर्न वीडियो में 11 वीं की छात्रा का चेहरा लगाया और बाद में उसे सोशल साइट पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने का पता चलते ही छात्रा ने खुद को घर में कैद कर लिया। रविवार सुबह छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कालोनी के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुरादनगर के एक कालोनी की लड़की नगर के ही इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक तीन दिन पहले उसे पता चला कि सोशल साइट पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। शरारतीतत्वों ने वीडियो में छेड़छाड़ कर पोर्न वाली लड़की की जगह उसका चेहरा लगा दिया है।
विज्ञापन
बदनामी के डर से छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं छात्रा को फोन करके परेशान भी किया गया। छात्रा को पता चला कि यह वीडियो कालोनी के ही एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इंटरनेट में अपलोड की है। रविवार को हिम्मत जुटाकर छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
एसओ हरिदयाल यादव का कहना है कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गुलशन और उसके दोस्त पानू उर्फ सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से मामले में पूछताछ की जा रही है।