{"_id":"58713ab04f1c1bfa781584f2","slug":"up-100-starting-in-20-minutes-to-reach-the-people-prv","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 शुरू, 20 मिनट में लोगों तक पहुंची पीआरवी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी-100 शुरू, 20 मिनट में लोगों तक पहुंची पीआरवी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात आठ बजे यूपी-100 की सेवा शुरू हो गई है। यूपी-100 पर लोग कॉल कर शिकायतें और समस्याएं बताने लगे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने चेक करने के लिए भी कॉल्स की हैं। अधिकांश जगह पीआरवी 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची है।
एसपी कंट्रोल रूम एके पांडे ने बताया कि शनिवार देर रात तक लोग यूपी-100 पर शिकायत करते रहे। गाजियाबाद से करीब दो दर्जन कॉल्स की गईं। हालांकि इनमें अधिकांश आपसी झगड़े की थीं। कॉल्स रिसीव होने के 20 मिनट के भीतर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि 100 नंबर पर कॉल करने पर पहले यह कॉल लखनऊ कनेक्ट हो रही है। इसके बाद जीपीआरएस से गाजियाबाद में खड़ी पुलिस रेस्पांस व्हीकल (पीआरवी) को लोकेशन बताई जा रही है। शनिवार को वादे के मुताबिक पीआरवी 20 मिनट के अंदर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बता दें कि 19 दिसंबर को पुलिस लाइंस में यूपी-100 का उद्घाटन हुआ था। गाजियाबाद पुलिस को 64 पीआरवी मिली हैं, जिनमें से 60 मिल चुकी हैं, जबकि चार अभी मिलनी बाकी हैं। इसमें स्क्रीन भी लगी हुई है।
फिलहाल तीन पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिनमें ड्राइवर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल है। हालांकि इसमें एक दरोगा को भी तैनात करने की तैयारी है। पीआरवी के अलावा कंट्रोल रूम में 75 पीसीआर भी हैं।