फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths killed by scooter on roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Tue, 30 May 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 30 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed by scooter on roadways bus collision
हादसा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर सोमवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में साढ़ू थे। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान विजय कुमार (35) निवासी धौला कुआं, दिल्ली और यशपाल उर्फ देवी सिंह (32) निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। विजय टैक्सी चालक था जबकि यशपाल नोएडा स्थित एक सीएनजी पंप पर अटेंडेंट था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह दोनों मोदीनगर में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर गए थे। शाम करीब सात बजे स्कूटी से दोनों वापस दिल्ली अपने घर लौट रहे थे। नंदग्राम कट के पास पीछे से आ रही मेरठ डिपो की बस ने ओवरटेक के दौरान स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान दोनों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यशपाल को एमएमजी में भर्ती कराया।

जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान यशपाल ने भी दम तोड़ दिया। इस संबंध में सीओ सेकेंड मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। बस को सीज कर दिया गया है।


दो मौतों के बाद परिवार में मचा कोहराम
विजय के भाई अजय ने बताया कि परिवार में दो मौत होने से कोहराम मच गया है। विजय की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही अजय की तहरीर पर ही पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed