फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck and car clashed NH-24 jam

ट्रक और कार भिड़े, एनएच-24 जाम

Sun, 13 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 13 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Truck and car clashed NH-24 jam
जाम - फोटो : अमर उजाला

विजय नगर थाना क्षेत्र में एनएच-24 पर ट्रक और कार की भिड़ंत से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।  रविवार सुबह करीब 11 बजे एनएच-24 पर तिगरी कट के पास एक बेकाबू ट्रक ने लग्जरी कार को टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया लेकिन कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान वाहन चालकों को करीब एक घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने जाम और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद जब आधे घंटे बाद पुलिस तिगरी कट पर पहुंची तो वहां से कार चालक और ट्रक चालक वाहनों को लेकर जा चुके थे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।एनएच-58 पर रविवार को मोदीनगर से गाजियाबाद तक दिनभर रह-रहकर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जहां सपा की ‘विकास से विजय की ओर यात्रा’ के चलते मुरादनगर में हाईवे पर तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।मुरादनगर में सपा विधानसभा प्रत्याशी दिशांत त्यागी ने मोरटा स्थित सैनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल से सुबह 11 बजे रैली का शुभारंभ किया।

रैली हाईवे से दुहाई, सैंथली, असालतनगर, बस स्टैंड, रावली रोड से होते हुए चुंगी नंबर  तीन, काकड़ा, खिमावती, रावली होते सुराना गांव पहुंची। रैली के दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब दो किमी लंबे जाम में फंसे यात्रियों की जमकर फजीहत हुई। तीन घंटे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने करीब दो बजे ट्रैफिक स्मूद कराया।

सुराना गांव में सभा को संबोधित करते हुए दिशांत त्यागी ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने साढ़े चार वर्ष में एतिहासिक विकास कार्य किए हैं। प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार आती है तो यूपी विकास के नये कीर्तिमान स्थापित होंगे।

रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष नूरहसन मलिक, साजिद हुसैन, जितेंद्र यादव, विकास यादव, परवेज चौधरी, नाहर सिंह यादव,  आदि मौजूद रहे।वहीं वहीं, दिन ढलते ही मोदीनगर में जाम लगना शुरू हो गया। महेंद्रपुरी कट पर मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रहे वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों की जमकर फजीहत हुई।

शनिवार को छुट्टी होने के कारण दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर लोग उत्तराखंड की ओर घूमने निकल जाते हैं, जो रविवार शाम को लौटते हैं। इसके चलते रविवार को मेरठ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के जाम लग जाता है। रविवार को इसी कारण से शाम होते ही जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस ट्रैफिक स्मूद कराने में जुटी थी।


इधर गाजियाबाद में भी शाम करीब छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन कई किलोमीटर तक रेंगते रहे। वाहनों के दबाव के चलते एनएच-58 पर मेरठ तिराहा से लेकर एएलटी चौराहा तक जाम लगना शुरू हो गया। देर शाम तक जाम मुरादनगर तक पहुंच गया।

हालांकि एएलटी पर एक टीआई, चार टीएसआई और 10 सिपाहियों ने जाम को सामान्य कराने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed