फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transporter's daughter robbed in the house at gun point

ट्रांसपोर्टर की बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर घर में लूट

Fri, 15 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी Updated Fri, 15 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Transporter's daughter robbed in the house at gun point
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
बंथला गांव की बृज विहार कालोनी में नकाबपोश बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर की तीन साल की मासूम बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की नगदी और ज्चैलरी लूट ली। बदमाश पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे। वारदात के बाद बदमाश मकान की कुंडी बाहर से लगाकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


बृज विहार कालोनी निवासी रितांशु कुमार की आइसीडी डिपो में शिवालिक कारगो के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। बृहस्पतिवार दोपहर वह ऑफिस में थे, घर में उनकी पत्नी अनुराधा, तीन वर्षीय बेटी वृंदा थे। उनकी मां मीना देवी पड़ोस में सत्संग में गईं थीं।
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर पहुंचे। युवकों ने खुद को ट्रांसपोर्टर का जानकार बताया और पानी पिलाने को कहा। अंदर घुसते ही एक युवक ने वृंदा को गन प्वाइंट पर ले लिया जबकि दूसरे ने उनकी पत्नी पर पिस्टल तानते हुए अलमारी की चाभी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अलमारी में रखे सवा लाख रुपये नगद और करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर लूट लिए। इसी बीच मीना देवी घर पहुंचीं तो बदमाशों ने उन्हें भी गन प्वाइंट पर ले लिया। लूट कर बदमाशों ने मकान की कुंडी बाहर से लगा दी और भाग गए। सीओ अनिल यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गहने न देने पर दी थी बच्ची को मारने की धमकी
घटना के बाद से अनुराधा सहमी हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने अलमारी की चाभी नहीं देने पर बेटी को मारने की धमकी दी थी, अगर वह चाभी नहीं देती तो वे उनकी बेटी की हत्या कर देते।

 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस कालोनी स्थित एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके। पुलिस का दावा है कि उन्हें कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चौकी के पास कारोबारी की पत्नी से आठ लाख का हार लूटा
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास बाइकर ने शादी समारोह में आई कारोबारी की पत्नी से 8 लाख रुपये कीमत का हीरे का हार लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों को तलाशने में असमर्थता जताते हुए महिला को ई-एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी है।

यह वारदात दिल्ली गौतम नगर निवासी विन्नी के साथ हुई। उनके पति अंकित जैन ओखला में मोटर पंप का कारोबार करते हैं। इनका परिवार बनाना औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित बनाना ट्री होटल में शादी समारोह में शामिल होने आया था।

बुधवार रात करीब सवा 11 बजे परिवार के सदस्य होटल से बाहर निकलकर कार की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से काली बाइक पर आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर विन्नी के गले से हार लूट लिया और सूर्यनगर की ओर भाग गया।

विन्नी ने शोर मचाया, जिससे भीड़ लग गई। अंकित ने बताया कि 100 नंबर पर तीन बार कॉल करना पड़ा, तब पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि पुलिस चौकी चंद कदमों की दूरी पर है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि बदमाश पकड़े जाएंगे क्या? तो उन्होंने जवाब दिया कि बदमाशों को पकड़ना मुश्किल है।

अंकित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पूछा तो पुलिसकर्मियों ने ई-एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़ित ने बताया कि ई-एफआईआर में उनसे गलती से तारीख 13 जुलाई की जगह 13 जून हो गई है।

बृहस्पतिवार शाम कारोबारी थाना इंदिरापुरम पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बात की। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पीसीआर पहुंचने में देरी क्यों हुई, इसकी भी जांच की जाएगी। अगर पुलिसकर्मियों ने लापरवाही की है तो कार्रवाई की जाएगी।
 
पिछले सप्ताह हुई लूट का खुलासा नहीं
आठ जुलाई को भी लिंक रोड स्थित वंदना फार्म हाउस के सामने बदमाशों ने महिला से लाखों का हार लूट लिया था। इसके बावजूद पुलिस ने बैंक्वेट हॉल के आसपास फोर्स नहीं बढ़ाई।

पुलिस चौकी के पास प्रॉपर्टी डीलर को लूटा

 पुलिस से बेखौफ बाइकर्स ने डासना पुलिस चौकी के पास ही प्रॉपर्टी डीलर शाहजहां सिद्दीकी को निशाना बना डाला। तमंचे के बल पर साढ़े सात हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी और मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन किया, मगर नंबर ही नहीं लगा। वह पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मी सोते हुए मिले।

शाहजहां सिद्दीकी परिवार के साथ काठ पुलिया के पास डासना में रहते हैं। बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह दोस्त अरशद के साथ खुर्जा में शादी समारोह से वापस डासना लौट रहे थे। अरशद शाहजहां को एनएच-24 पर कार से उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर उतारकर वापस पिलखुवा की तरफ चले गए।

शाहजहां पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गाजियाबाद की तरफ से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास रोक लिया। दोनों बाइकों की पिछली सीट पर बैठे बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाया।

विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी और उनकी जेब में रखा पर्स, महंगा मोबाइल, दो सोने की अंगूठी लूट ली। पर्स में करीब साढे़ सात हजार रुपये थे। शाहजहां ने बताया कि चारों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।

उनके पास तीन सोने की अंगूठी थी, बदमाश तीसरी अंगूठी उतार ही रहे थे कि उनका पड़ोसी आ गया। पड़ोसी को आते देख चारों बदमाश तमंचा दिखाते हुए गाजियाबाद की ओर भाग गए। उन्होंने पड़ोसी के मोबाइल से 100 नंबर कॉल करने की कोशिश की, मगर नंबर नहीं लगा।

इसके बाद वह पड़ोसी के साथ करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी गए तो वहां पुलिसकर्मी सोए हुए थे। शाहजहां ने पुलिसकर्मियों को जगाकर घटना के बारे में बताया।


दो सिपाही घटना स्थल पर गए और पूछताछ कर वापस लौट गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुबह थाने जाने को कहा। बृहस्पतिवार को उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed