{"_id":"58da8b874f1c1b477763f24b","slug":"then-the-lift-of-the-stuck-corporation-four-people-trapped-20-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर अटकी निगम की लिफ्ट, 20 मिनट फंसे रहे चार लोग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर अटकी निगम की लिफ्ट, 20 मिनट फंसे रहे चार लोग
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट
- फोटो : concept photo
नगर निगम में मंगलवार को शाम करीब तीन बजे बिजली गुल होने से लिफ्ट रुक गई। चार लोग बीस मिनट तक इसमें फंसे रहे। लोगों ने कर्मचारियों को फोन कर जानकारी दी तो जनरेटर चलाकर लिफ्ट चालू कर इन्हें बाहर निकाला गया।
नगर निगम आफिस में लिफ्ट रुकने का मामला को नई बात नहीं है। बावजूद इसके नगर निगम के अधिकारी इसे गंभीरता से न लेकर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार शाम करीब सवा तीन बजे अली, रवि सिंह, समीर और राधा कृष्ण काम से नगर निगम के आफिस आए थे।
चारों लिफ्ट से जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट की लाइट चली गई। बैकअप नहीं मिलने से लोग लिफ्ट में ही फंसे रहे। लोगों ने कर्मचारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन फानन में कर्मचारियों ने जनरेटर चलाकर लिफ्ट चालू कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इससे पहले भी लिफ्ट का मेंटेनेंस और लाइट जाने पर बिजली का बैकअप नहीं होने से कई बार लिफ्ट में लोग फंस चुके हैं।