फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Theft of millions in the locked apartment Nehrunagr

नेहरुनगर में बंद मकान में लाखों की चोरी

Tue, 24 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 24 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions in the locked apartment Nehrunagr
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पॉश कालोनी नेहरू नगर द्वितीय में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान मालिक और किराएदार अकाउंट मैनेजर के कमरों में रखी लाखों की ज्वैलरी सहित 32 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी गई है। देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन


वारदात नेहरूनगर द्वितीय में स्थित हेमलता अग्रवाल के घर में हुई है। इस मकान में रहने वाले किराएदार विष्णु दत्त गुप्ता ने बताया कि वह अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं और मेरठ रोड स्थित एक निजी कंपनी मे अकाउंट मैनेजर हैं।
विज्ञापन


मकान मालकिन नोएडा में बेटे के साथ रहती हैं, जो कभी-कभार ही यहां पर आती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह छह बजे वह परिवार के साथ राजस्थान गए थे। रात को सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें मकान का पिछला दरवाजा टूटा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह नेहरू नगर पहुंचे और चोरी की सूचना कंट्रोल रूम में दी। विष्णु ने बताया कि चोर उनके कमरे से 17 हजार रुपये, सोने के टॉप्स और नथ, चांदी की पाजेब एवं सिक्के ले गए, जबकि मकान मालिक के कमरे से 15 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी चोरी हुए हैं।

उनकी बेटी का स्कूल बैग भी गायब है। अंदेशा है कि बदमाश उसी स्कूल बैग में चोर चोरी का सामान ले गए हैं। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

खिड़की की ग्रिल काटकर प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 ए ब्लॉक निवासी प्रॉपर्टी डीलर के घर की खिड़की की ग्रिल काटकर चोरों ने रविवार रात लाखों का माल उड़ा लिया। चोर पीड़ित की बेटी की शादी के लिए बनाए लाखों रुपये की ज्वैलरी और कैश उड़ा ले गए।  

बुलंदशहर निवासी वीरेंद्र कुमार शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 ए ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। रविवार को वह एक्सीडेंट में घायल हुए भतीजे का हाल जानने बुलंदशहर स्थित अपने गांव गए थे।

सोमवार सुबह आठ बजे घर लौटकर मेन गेट का खोला और अंदर घुसे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखी करीब 15 हजार की नगदी, सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य गहने और करीब एक किलो चांदी के गहने गायब थे।

कमरे की खिड़की की ग्रिल कटी हुई थी। जिसमें से चोर फ्लैट में दाखिल हुए थे। वीरेंद्र ने बताया कि दिसंबर में उनकी बेटी की शादी है। इसके लिए उन्होंने गहने बनवाए थे। चोर सभी कुछ ले गए।


एसएचओ ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। वीरेंद्र का कहना है कि उन्हें पड़ोसियों पर शक है। जिनसे उनका झगड़ा चल रहा है।
 गेट हटने से लगातार बढ़ रहीं चोरियां
ए ब्लॉक के रेजीडेंट डॉक्टर वरुण और सूरज ने बताया कि पिछले साल तक ब्लॉक की एंट्री पर गेट लगाए गए थे, मगर कुछ लोगों के विरोध के बाद गेट हटाने पड़े। जिसके चलते कालोनी में लगातार चोरियां हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि रात के समय लगातार पुलिस गश्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed