{"_id":"57474efb4f1c1bd24069155e","slug":"the-truck-entered-the-car-commercial-tax-officer-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी कार, वाणिज्य कर अफसर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में घुसी कार, वाणिज्य कर अफसर की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सिहारा बाजे गांव के पास रामपुर हाईवे पर ट्रक में पीछे से सफारी कार घुस गई। इस हादसे में गाजियाबाद के वाणिज्य कर विभाग में बतौर सहायक कमिश्नर तैनात गिरिजेश कुमार गंगवार की मौत हो गई।
जबकि हादसे में उनकी पत्नी, बेटी, नौकरानी और चालक गंभीर से रूप घायल हो गए। गिरजेश गंगवार रुद्रपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गंगवार के बेटे हैं। हादसे के समय गिरिजेश गंगवार बरेली में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर कर रामपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां सहायक कमिश्नर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन
मूलरूप से उधम सिंह नगर जनपद के कुलधरड़ थानाक्षेत्र के बरा गांव के बरा निवासी गिरजेश गंगवार (40) गाजियाबाद में वाणिज्यकर विभाग में सहायक कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
बुधवार की रात गिरजेश गंगवार अपनी पत्नी अंजली और पांच साल की बेटी सोना और नौकरानी गुड़िया व चालक के साथ बरेली जा रहे थे। वहां उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उन्हें उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना था।
गिरिजेश की सफारी गाड़ी मूंढापांडे थानाक्षेत्र सिहाराबाजे गांव के पास कुंडा मंदिर के पास पहुंची। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकलवाकर रामपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां गिरजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को रामपुर के लिए रेफर कर दिया।
खबर मिलने पर गिरजेश के पिता व ऊधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद समेत अन्य परिजन भी रामपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। एसओ मूंढापांडे पंकज यादव ने बताया कि गिरजेश गंगवार के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
बृहस्पतिवार दिन में गिरजेश का शव उनके बरा स्थित आवास पर पहुंचा तो घर पर कोहराम मच गया। इस हादसे के चलते इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बरा का बाजार भी बंद रहा। गांव के ही श्मशान घाट पर गिरजेश का अंतिम संस्कार किया किया। शव यात्रा में हजारों की संख्या में राजनैतिक और सामाजिक लोगों ने भाग लिया।
गाजियाबाद में सचल दल यूनिट 2 में नियुक्त थे गिरजेश
वाणिज्य कर विभाग के सीटीओ गिरजेश कुमार की मुरादाबाद क्षेत्र में एक सड़क हादसे में हुई मौत के बाद बृहस्पतिवार को विभाग में शोक सभा आयोजित की गई। गिरजेश गाजियाबाद में पिछले साल अगस्त में स्थानांतरित होकर आए थे।
वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर एके गुप्ता ने बताया कि गिरजेश कुमार गाजियाबाद में सचल दल यूनिट-2 में सीटीओ के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आयोग की परीक्षा 2009 में पास की थी। ट्रेनिंग के बाद विभिन्न जनपदों में काम करने के बाद अगस्त 2015 में उनका स्थानांतरण गाजियाबाद हुआ था।