फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The mother and daughter died in mysterious circumstances poison

संदिग्ध हालात में जहर से मां-बेटी की मौत

Mon, 14 Nov 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The mother and daughter died in mysterious circumstances poison
नजमा - फोटो : अमर उजाला
भोजपुर थाना क्षेत्र के दौसा बंजारपुर गांव में संदिग्ध हालात में जहर से मां और दो वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों ने खुद जहर खाया है या उन्हें किसी ने जहर दिया है। 
विज्ञापन


घटना शनिवार देर शाम की है। एसओ शिव प्रकाश सिंह के मुताबिक, दौसा बंजारपुर गांव में वसीम परिवार समेत रहता है। वह रंगाई-पुताई का काम करता है। शनिवार शाम उसकी पत्नी नजमा (28) और दो साल की बेटी नाईजयमा की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगलने से अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


लोग जब तक बच्ची डाक्टर के पास लेकर पहुंचते, उसने दम तोड़ दिया। उधर, गंभीर हालत में नाजमा को मेरठ के सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजमा के शव का पोस्टमार्टम मेरठ पुलिस ने कराया है। मृतका का मायका लोनी में है। परिजनों को फोन से सूचना कर दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एसओ का कहना है कि अब तक जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत जहर खाने से हुई है, लेकिन जहरीला पदार्थ खुद खाया गया या किसी ने मां-बेटी को जहर दिया है, इन दोनों बिंदुओं पर जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed