फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   THA guarding the guards, killing

टीएचए में पहरा दे रहे गार्ड की हत्या, आंख भी फोड़ी

Sun, 27 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
THA guarding the guards, killing
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कनावनी पुलिया स्थित निर्माणाधीन सर्वोत्तम श्री सोसायटी में शुक्रवार की रात को सरिये और धारदार हथियार से हमला कर सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। गार्ड की एक आंख भी फोड़ दी गई। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

      
शाहजहांपुर के समेलिया गांव का रहने वाला राम बहादुर (46) पत्नी जावित्री के साथ निर्माणाधीन सर्वोत्तम श्री सोसायटी परिसर में बनी झुग्गी में रहता था। करीब चार महीने पहले ही उसकी यहां सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगी थी। शुक्रवार रात वह तीन अन्य सुरक्षा गार्ड के साथ पहरा दे रहा था।
विज्ञापन


चारों सुरक्षा गार्ड सोसायटी परिसर में अलग-अलग दिशाओं में गश्त कर रहे थे और सीटी बजा कर एक-दूसरे को चौकन्ना रहने का संकेत हर थोड़ी देर में देते थे। रात करीब पौने तीन बजे सुरक्षा गार्डों के सीटी बजाने पर राम बहादुर ने जवाब नहीं दिया, जिस पर तीनों उसकी तलाश में गए तो सोसायटी में राम बहादुर का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सिर से खून बह रहा था। सुरक्षा गार्डों ने बिल्डर कर्मचारियों और पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना इंदिरापुरम एसओ शीलेश यादव ने बताया कि सुरक्षा गार्ड पर सरिए और धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। हत्यारों ने आंख तक फोड़ दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पत्नी जावित्री देवी की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या में इस्तेमाल सरिया बरामद कर  लिया गया है।       

- एक से ज्यादा हत्यारोपी होने की आशंका       
पुलिस की मानें तो हत्या दो या उससे अधिक लोगों ने की है। अकेला एक इंसान सुरक्षा गार्ड को काबू नहीं कर सकता था, एक हत्यारे ने मुंह दबाया है और बाकी ने हत्या की है। मुंह दबाए जाने के निशान भी मिले हैं।

किसी ने भी सुरक्षा गार्ड के चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी है। सर्वोत्तम श्री सोसायटी के प्रोजेक्ट इंजीनियर तोयज श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उन्हें सुरक्षा गार्ड की हत्या की जानकारी मिली। प्रोजेक्ट की सुरक्षा का एक सिक्योरिटी कंपनी हायर की है, उसी कंपनी ने सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए थे।       

- जलता मिला अलाव, विवाद की आशंका       
पुलिस को जिस जगह पर शव मिला, उससे कुछ दूरी पर अलाव भी जला रहा था। पुलिस मान रही है कि सुरक्षा गार्ड रात में वहां अन्य लोगों के साथ मौजूद था। इनसे विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई। 


सोसायटी में तैनात तीनों सुरक्षा गार्डों पर भी शक       
पुलिस को सोसायटी में तैनात तीनों सुरक्षा गार्ड पर भी शक जताया है। पुलिस की मानें तो हो सकता है कि तीनों का किसी बात पर झगड़ा हो गया और साथी की हत्या कर दी। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed