फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tamarind, torn clothes, going to the temple

मंदिर जा रही किशोरी से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े

Thu, 16 Mar 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Thu, 16 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Tamarind, torn clothes, going to the temple
eve teasing
 शहर में लड़कियों से छेड़खानी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को मंदिर जा रही किशोरी से बाइक सवार दो मनचलों ने न केवल छेड़छाड़ की बल्कि विरोध करने पर कपड़े भी फाड़ दिए। सरे राह हुई इस वारदात से किशोरी सदमे में है। कविनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी (16) परिवार के साथ अर्थला की रहने वाली है। वह 11वीं क्लास की छात्रा है। बुधवार को किशोरी अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। शाम को वह कविनगर स्थित शिव मंदिर जा रही थी।
विज्ञापन


वह कलक्ट्रेट के पास पहुंची ही थी कि तभी आरोपी अंशुल बाइक पर अपने साथी सइउद्दीन के साथ वहां पहुंचा और छात्रा का रास्ता रोक उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध शुरू किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी भाग गए। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने कविनगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों का आरोप है कि दोनों आरोपी पिछले कई माह से उनकी बेटी को तंग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दे चुके  हैं।


वहीं, इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों अंशुल और सइउद्दीन निवासी झज्जर (हरियाणा) को पुराना बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इन दिनों बंथला में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed