{"_id":"59174ef44f1c1b0a698522ec","slug":"taking-children-to-gun-point-looted-shot-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट, महिला को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट, महिला को गोली मारी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
gunpoint
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंसल कालोनी के एक घर में घुसकर शनिवार सुबह चार बदमाशों ने बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश घर से नगदी और ज्वैलरी लेकर भाग गए। घायल महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
करीब पांच घंटे के बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।अंसल कालोनी में राजेश राठौर परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह अस्पताल गए हुए थे। घर में पत्नी सोनिया, बेटा और बेटी थी।
विज्ञापन
घर का दरवाजा खुला होने सुबह करीब 10 बजे चार बदमाश अंदर घुस आए। बदमाशों ने घर में घुसते ही बच्चों को गनप्वाइंट पर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। पत्नी सोनिया ने जब विरोध किया तो एक बदमाश ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश घर में रखी नगदी और लाखों की ज्वैलरी लूट ले गए। दोपहर करीब 12 बजे सोनिया का भाई घर पहुंचा और बहन को जमीन पर लहूलुहान पड़ा देख एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां से पत्नी को डाक्टरों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, मामले में ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि वारदात बदमाशों के जाने के बाद मां को लहूलुहान देखकर बच्चों ने तो शोर मचाया और न ही बाहर आए। पांच घंटे बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पड़ोसियों ने पूछताछ में गोली की आवाज सुनने से इंकार किया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।