{"_id":"5724fd0b4f1c1b2a30a91b59","slug":"students-jumped-from-the-window-of-the-bus-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की खिड़की से उछलकर गिरा छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की खिड़की से उछलकर गिरा छात्र
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नगर पुलिस चौकी के सामने शनिवार को तेज रफ्तार बस की खिड़की से उछलकर पहली क्लास का छात्र सड़क पर गिर गया। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। छात्र के सिर और पैर में चोटें आई हैं, उसके पिता ने स्कूल के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी है।
दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के 140 बच्चे लिंक रोड स्थित यूरो पार्क मॉल के कार्निवल मल्टीप्लेक्स में ‘जंगल बुक’ मूवी देखने आए थे। स्कूल ने मूवी ट्रिप का कांट्रैक्ट एक कंपनी को दिया था, जिसने ट्रैवल एजेंट से आठ बसें किराए पर ली थीं।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वापस लौटते समय सूर्यनगर पुलिस चौकी के पास चालक ने बस को तेज गति से टर्न किया, इस दौरान खिड़की के पास बैठा छात्र अर्णव तोमर (9) उछलकर सड़क पर गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी।
विज्ञापन
टीचर और आसपास के लोग तुरंत लहूलुहान हालत में अर्णव को नजदीक के कौशिक नर्सिंग होम ले गए। उसके सिर और पैर से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस और अर्णव के पिता संजीव तोमर भी अस्पताल पहुंच गए।
एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बस के मालिक, स्कूल प्रबंधक और छात्र के पिता को बुलाया गया था। अर्णव के पिता ने स्कूल के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी है। जांच की जा रही है।
शिक्षिकाओं पर चालक को भगाने का आरोप
हादसे के बाद पुलिस बस चालक को अस्पताल ले आई थी। वहां से पुलिस कर्मियों से नजरें बचा चालक भाग गया। पुलिस का कहना है कि शिक्षिकाओं ने बस चालक को भगा दिया। एसआई धर्मेंद्र सिंह ने शिक्षिकाओं को डांटा तो शिक्षिकाएं रोने लगीं और पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया। शिक्षिकाओं का कहना है कि बाकी बच्चों को घर छोड़ने के लिए चालक को भेजा था।
खिड़की से झांक रहा था अर्णव, शिक्षिकाओं ने नहीं दिया ध्यान
पिता संजीव का आरोप है कि शिक्षिकाओं का बच्चों पर ध्यान नहीं था। अर्णव सीट पर खड़ा होकर खिड़की से झांक रहा था तो शिक्षिकाओं को रोकना चाहिए था। यह शिक्षिकाओं की लापरवाही है। अगर पीछे से दूसरा वाहन आ रहा होता तो बेटे की जान भी जा सकती थी।