फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP leader's wife killed in robbery

पांचवीं पत्नी की हत्या के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, पहले भी एक पत्नी की हुई संदिग्ध मौत

Thu, 25 Aug 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी Updated Thu, 25 Aug 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
SP leader's wife killed in robbery
सपा नेता की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

नवीन कुंज में पांच नकाबपोश बदमाशों ने सपा नेता उस्मान के घर डकैती डाली, विरोध करने पर पत्नी निसायरा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को पति पर ही वारदात कराने का शक है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन कुंज में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव उस्मान अली परिवार के साथ रहते हैं। वह केबल टीवी का कारोबार करते हैं। बुधवार सुबह उस्मान किसी काम से घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन


बड़ी बेटी और बेटा दिल्ली के शाहदरा स्थित स्कूल गए थे। पत्नी निसायरा (32) पहली मंजिल पर काम कर रही थीं। छोटा बेटा वसीम (8) और डेढ़ साल की बेटी नीचे सो रहे थे। वसीम की टांग में चोट लगे होने के चलते वह स्कूल नहीं गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8 बजे घर में दाख‌िल हुए बदमाश

SP leader's wife killed in robbery
सपा नेता उस्मान अली ज‌िनपर है पत्नी की हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब 8 बजे पांच युवक उस्मान के घर दाखिल हुए और वसीम को जगाते हुए उसके पिता के बारे में पूछा। वसीम ने बताया कि पापा ऊपर हैं। इसके बाद तीन युवक ऊपरी मंजिल पर चले गए जबकि दो युवक उसके पास खड़े रहे।

वसीम ने बताया कि सभी युवकों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उसे लगा कि वह पिता के जानकार हैं। हालांकि इस दौरान उसने ऊपर कमरे में खटपट और कुछ सामान गिरने की आवाज भी सुनी।

उसने अम्मी को आवाज भी दी, मगर कोई जवाब नहीं मिला। उसके पास खड़े दो युवकों ने उसे चुप रहने को कहा तो वह डर गया। कुछ देर बाद तीन युवक उतरकर आए और फिर वे पांचों चले गए।

नेता के भाई ने मचाया शोर तब पड़ोस‌ियों को हुआ मालूम

SP leader's wife killed in robbery
सपा नेता की पत्नी की हत्या

करीब साढ़े नौ बजे पास ही रहने वाला उस्मान का छोटा भाई सुलेमान उनके घर किसी काम से पहुंचा। वह घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में गया तो निसायरा खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं। उनके सिर से खून बह रहा था।

उसने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। साथ ही उसने पास में ही रह रहे अपने दूसरे भाई, उस्मान और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल निसायरा को जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुलेमान ने बताया कि घर में रखी अलमारी खुली हुई थी और उसका सामान बिखरा हुआ था। ज्वैलरी के डिब्बे भी खुले पड़े थे तथा उसमें से लाखों के जेवर गायब थे। सीओ लोनी अनिल कुमार ने बताया कि निसायरा के सिर में गोली मारी गई है।

पति उस्मान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका उस्मान की पांचवीं पत्नी थी। जांच जारी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। डकैती और कारोबारी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।

महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, विरोध पर मारी गोली

SP leader's wife killed in robbery

बदमाशों ने महिला को शोर मचाने से रोकने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शव के पास ही कुछ चूड़ियों के टुकड़े और अन्य सामान बिखरा मिला। पुलिस को शक है कि महिला के विरोध पर उसकी बदमाशों से हाथापाई हुई। इसके बाद बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। हालांकि आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है।

केबल कारोबार का भी हो सकता है विवाद
उस्मान ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने कारोबारी दुश्मनी दिखाते हुए उसके केबल बॉक्स तोड़ दिए थे। ऐसे में हो सकता है कि लोग उससे बदला लेने आए हों। बाद में पत्नी को अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया हो। बता दें क‌ि नेता की एक पूर्व पत्नी की हत्या भी संद‌िग्ध हालात में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed