{"_id":"5807b1784f1c1b434b7038ab","slug":"sp-leader-flirting-teacher-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने की टीचर से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता ने की टीचर से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षिका ने सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन और उनके चचेरे भाई के खिलाफ बंधक बनाने और छेड़छाड़ करनेे का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल चेयरमैन सपा से मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी भी हैं। वहीं स्कूल चेयरमैन ने बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता कर आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी व स्कूल चेयरमैन दिशांत त्यागी शाहपुर मार्ग पर सनफोर्ट इंटरनेशनल नाम से स्कूल चलाते हैं। गाजियाबाद निवासी महिला सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका हैं। शिक्षिका का आरोप है कि 17 अक्तूबर को स्कूल संचालक दिशांत त्यागी ने उन्हें अपने आफिस में बुलाया और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी ने चचेरे भाई मोहित त्यागी के साथ मिलकर मारपीट की और शिकायत करने पर परिवार को मारने की धमकी दी। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भागी और परिजनों को आपबीती बताई। एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पीड़िता ने गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने धारा 354(ए), 354(डी), 323, 342, 506, 504 में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर, सपा प्रत्याशी और स्कूल संचालक दिशांत त्यागी ने इन आरोपों के बाद बुधवार दोपहर मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता की। उनके समर्थन में स्कूल की ही कई शिक्षिकाएं भी आईं। दिशांत त्यागी का कहना है कि उक्त महिला स्कूल में टीचर नहीं रिशेप्सनिस्ट है। उसके आरोप निराधार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। शादीशुदा होने के बावजूद उसका एक ब्वॉयफ्रेंड है।
बुधवार को उसे बुलाकर सिर्फ इतना कहा था कि उसके आचरण से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है और अगर उसने यह सब नहीं छोड़ा तो उसे हटा देंगे। कुछ देर बाद ही अन्य टीचर भी उनके ऑफिस में आ गई थीं और सभी को उन्होंने हिदायत दी थी। उनका कहना है कि राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए महिला को उकसाया जा रहा है। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं।
आरोप लगाने वाली शिक्षिका और मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लिया जाए। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख ली जाए।
बिना एग्रीमेंट के स्कूल चला रहे त्यागी
सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक ने एसके राठौर ने मोरटा स्थित स्कूल से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि मोरटा स्थित स्कूल की ब्रांच से उनका कोई लेना देना नहीं है। बिना एग्रीमेंट किए स्कूल को चलाया जा रहा है।
सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक एसके राठौर ने बताया कि मोरटा निवासी दिशांत त्यागी से स्कूल की फ्रेंचाइजी के लिए एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से एग्रीमेंट कैंसल हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके 120 स्कूल हैं। मोरटा स्थित सनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल से उनका कोई लेना देना नहीं है।
राठौर ने बताया कि स्कूल के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उधर, दिशांत त्यागी का कहना है कि उनके पास स्कूल के एग्रीमेंट के कागजात हैं। स्कूल का रजिस्ट्रेशन भी है।