{"_id":"57bf3d064f1c1b0d4bd4f369","slug":"soldier-shot-smash-against-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से लूट के विरोध में सिपाही को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से लूट के विरोध में सिपाही को मारी गोली
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर/मुरादनगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार में सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर ज्वैलर और क्राकरी व्यापारी को अगवा कर लूटने की कोशिश की। इसी दौरान गश्त कर मुरादनगर थाने की हाईवे-11 आ गई। पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने लगे तो एक बदमाश ने सिपाही प्रवीण के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।
हालांकि पुलिस को पीछा करते देख बदमाश कार और दो तमंचे छोड़कर भाग गए। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी बदमाशों की तलाश में देर रात तक बागपत तक कांबिंग कर रहे थे।
वारदात बृहस्पतिवार रात करीब 8.20 पर रावली रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई। यह वही स्थान है, जहां भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर 11 अगस्त को हमला किया गया था। पीड़ित व्यापारी अंकुर सिंहल और शाहबाज अहमद दोनों मुरादनगर की सक्को वाली गली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
कालोनी में ही अंकुर की राधेश्याम के नाम से क्रॉकरी और शाहबाज की अहमद ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वारदात के दौरान अंकुर सिंहल कार की सर्विस कराने शाहबाज के साथ मेरठ गए थे।
लौटते वक्त रावली रोड पर भारतनगर कालोनी के पास पीछे से लग्जरी कार में बदमाश आए और साइड से टक्कर मारते हुए ओवर टेक कर कार रुकवा ली। कार से चार बदमाश उतरे और ड्राइविंग सीट का शीशा तमंचे की बट मारकर तोड़ दिया।
ड्राइविंग सीट पर ज्वैलर शाहबाज था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर दोनों व्यापारियों को कार की पीछे वाली सीट की ओर धकेल दिया और कार स्टार्ट करने लगे। इसी बीच मुरादनगर थाने की हाईवे-11 मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करते हुए अपनी कार में सवार हुए और कार रावली की ओर दौड़ा दी। इस दौरान बदमाशों की गोली पैर में लगने से हाईवे 11 पर तैनात सिपाही प्रवीण घायल हो गया। छीना झपटी में एक बदमाश का तमंचा गिर गया।
सूचना प्रसारित होने के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके की ओर दौड़ी। सिपाही को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की कार काकड़ा गांव के पास बरामद हो गई है। उसमें एक तमंचा मिला है।
बदमाशों की तलाश में काकड़ा, कुम्हेड़ा समेत आसपास गांवों के खेतों में कांबिंग चल रही है। देर रात 12:30 बजे तक मौके पर एसएसपी, एसपी देहात, एसडीएम अतुल कुमार समेत कई थानों का पुलिस बल बदमाशों की तलाश में जुटा है।
टाइम लाइन
08.20 मुरादनगर रावली रोड पर व्यापारियों को अगवा कर लूट की कोशिश
08.28 घटना स्थल पर कार के पास पहुंची मुरादनगर थाने की हाईवे ग्यारह
08.32 पुलिस को देख गोली चलाते फरार हुए लुटेरे, सिपाही को लगी गोली
08.42 आनन-फानन में पहुंची मुरादनगर के अलावा कई थानों की पुलिस
08.55 सूचना पर पहुंचे एसडीएम अतुल कुमार और एसपी देहात राकेश
09.40 एसएसपी गाजियाबाद ने मौके पर पहुंच मामले की ली जानकारी
बदमाशों की तलाश में मुरादनगर से बागपत तक के खेत खंगाले
लूट में विफल होने पर सिपाही को गोली मारकर बदमाशों के फरार होने की सूचना पर मुरादनगर से बागपत तक का पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने काकड़ा गांव के आसपास के खेतों में कांबिग के साथ गंगनहर कांवड़ मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया।
वहीं कांवड़ मार्ग से जुड़े बागपत के गांवों में भी पुलिस खेतों में कांबिग कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी बदमाश के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात के बाद बदमाश काकड़ा गांव के पास अपनी कार छोड़कर फरार हुए है।
बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया था और पत्थर भी बरसाएं थे। मगर पकड़ने में सफल नहीं हो पाए। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने बदमाशों के काकड़ा के खेत में बदमाशों के होने की सूचना दी।
इसके चलते पुलिस काकड़ा गांव के साथ सटे गांव कुम्हेड़ा, खिमावती, शहजादपुर, निवाड़ी और गंगनहर कांवड़ मार्ग से जुड़े बागपत जिले के गांवों के खेतों में बदमाशों की तलाश में कांबिग कर रही है।
वारदात के लिए सेफ जोन बना रावली रोड
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर भी 11 अगस्त को रावली रोड पर हमला हुआ था। व्यापारियों के साथ वारदात भारत नगर कालोनी के पास वारदात हुई। जबकि ब्रजपाल तेवतिया पर हमला भारत नगर कालोनी से करीब 20 कदम आगे टेलीफोन एक्सचेंज के सामने हुआ था।
14 दिन के भीतर उसी स्थान पर दूसरी वारदात होने से यह जगह बदमाशों के लिए वारदात के बाद भागने के लिए सेफ बनती जा रही है।