फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   soldier pill robber arrested

गोली खाकर भी सिपाही ने दबोचा लुटेरा

Mon, 30 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
soldier pill robber arrested
shot dead - फोटो : demo pic

इंद्रा एंक्लेव कालोनी में किराना दुकानदार से लूट करने आए बदमाशों से रविवार रात पड़ोस में रहने वाले दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भिड़ गए। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने कांस्टेबल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी कांस्टेबल ने बदमाश को नहीं छोड़ा। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे धर दबोचा।

विज्ञापन


दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।इंद्रा एंक्लेव कालोनी में संदीप उर्फ पप्पू परिवार के साथ रहते हैं। वह घर में ही किराने की दुकान चलाते हैं। रात करीब नौ बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे।
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे लूट का प्रयास किया। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रोहित (32) मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक बदमाश को पीछे से पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गए मगर बदमाश का पैर पकड़े रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने पकड़े बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मौके से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया। साथ ही घायल कांस्टेबल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोनी बार्डर थाना एसएचओ दिनेश यादव का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस दूसरे लुटेरे को पकड़ने के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि पास ही लगे एस सीसीटीवी कैमरे में भागता हुआ लुटेरा दिखाई दे रहा है। मगर अंधेरा होने के चलते उसका चेहरा साफ नहीं है।

 सगाई की खरीदारी कर लौट रहे युवक को बंथला नहर रोड पर बदमाशों ने रविवार रात लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विकास कुंज कालोनी निवासी अंकुर त्यागी आईटीबीपी में सिपाही थे। कुछ दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा देर लौटे थे। 

सोमवार को उनकी सगाई तय थी। सगाई के लिए वह स्कूटी से कपड़े खरीदने गाजियाबाद गए थे। रात करीब नौ बजे गाजियाबाद से वापस लौटते समय बंथला नहर रोड पर गैस प्लांट के पास पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और गनप्वाइंट पर ले लिया।


बदमाशों के पर्स लूटने पर उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। विकास की कमर में गोली लगी। वह किसी प्रकार घायल अवस्था में घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed