{"_id":"579bb2904f1c1b8b3b21e273","slug":"snatcher-arrested-rush-to-plunder-doctor-chen","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से चेन लूटकर भागते स्नैचर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर से चेन लूटकर भागते स्नैचर को दबोचा
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृज विहार मार्केट में शुक्रवार सुबह महिला की चेन लूटकर भाग रहे तीन स्नैचरों को लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए घेर लिया। खुद को घिरता देख दो स्नैचर बाइक से कूदकर भाग निकले जबकि एक को लोगों ने दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाश से टूटी हुई चेन और बाइक बरामद की गई है। पुलिस स्नैचर से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अभी स्नैचर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
बृज विहार बी-ब्लॉक निवासी महेंद्र इलाके में पेंट शॉप चलाते हैं। उनकी पुत्रवधू डॉक्टर श्वेता बृज विहार में ही क्लीनिक चलाती हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह क्लीनिक के बाहर खड़ी थीं तभी पीछे से काले रंग की पल्सर पर आए तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। श्वेता ने शोर मचा दिया। इस पर पास ही खड़े कुछ लोगों ने बदमाशों को सामने से घेर लिया।
विज्ञापन
भीड़ को सामने से आता देख तीनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। लोगों ने एक स्नैचर को घेरकर पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। लोगों ने स्नैचर को जमकर धुना और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
लूट की बाइक से स्नैचिंग को देते थे अंजाम
चौकी इंचार्ज प्रमोद गौतम ने बताया कि जो नंबर बाइक की नंबर प्लेट पर लगा है, वह फर्जी है। पूछताछ में पता चला है कि बाइक भी लूट की है। हालांकि पता लगाया जा रहा है कि बाइक कहां से लूटी गई है।
एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाश शामली का रहने वाला है। वह साथियों के साथ गाजियाबाद के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ आदि शहरों में दो दर्जन से अधिक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वैशाली सेक्टर-1 में भी दो स्नैचर दबोचे
उधर, कौशांबी में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश कर भाग रहे दो स्नैचर्स को पुलिस ने वैशाली सेक्टर-1 में लोगों की मदद से धर दबोचा। दोनों के पास से बाइक और चाकू बरामद किए गए हैं।
एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि रेडिसन होटल के पास से गुजर रही एक महिला से चेन लूट की कोशिश करने पर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर पास में ही खड़ी पीसीआर वैन-47 ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।
बदमाश वैशाली सेक्टर-1 में घुस गए। पीसीआर वैन उनका पीछा करती रही। इस दौरान इलाहाबाद बैंक के पास पीसीआर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिर गई तो बदमाश उतरकर भागने लगे।
लोगों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों कई स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।