फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Silbtte knockout youth killing

सिलबट्टे से पीटकर युवक की हत्या

Mon, 03 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Mon, 03 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Silbtte knockout youth killing
मृतक नीटू - फोटो : अमर उजाला
बेगमाबाद गांव में अवैध संबंधों के कारण एक युवक ने भाभी के साथ मिलकर बड़े भाई की सिलबट्टे से पीटकर हत्या की दी। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के ड्रम में रखकर करीब तीन किलोमीटर दूर ले जाकर दफना दिया और उस पर एक बोरी नमक भी डाल दिया। हालांकि आरोपी पुलिस से बच नहीं सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा और ड्रम बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ सदर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बेगमाबाद गांव निवासी नीटू उर्फ सतेंद्र शनिवार रात से गायब है। पुलिस ने कालोनी वालों से पूछताछ की तो पता चला कि नीटू का छोटा भाई नीरज और पत्नी आशा रविवार सुबह करीब सात बजे एक ड्रम साइकिल पर लाद रहे थे। पुलिस ने नीरज और आशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अवैध संबंध में मर्डर की सनसनीखेज दास्तान सामने आई।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि गांवड़ी परतापुर मेरठ निवासी नीटू (30) बेगमाबाद गांव में पत्नी आशा के साथ रहता था। 2012 में नीटू का छोटा भाई नीरज बहनोई मनोज निवासी मेरठ के मर्डर के मामले में जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में नीटू ने ही पैरवी करके नीरज की जमानत कराई और उसे अपने घर बेगमाबाद ले आया। दोनों चिनाई मिस्त्री का काम करते थे। इसी बीच नीरज के नीटू की पत्नी आशा के बीच संबंध हो गए। डेढ़ माह पहले नीटू को दोनों के संबंधों का पता चला तो उसने नीरज को गांवड़ी गांव भेज दिया और आशा के साथ मारपीट की।

शनिवार सुबह नीरज बेगमाबाद आया और आशा से मिलकर नीटू को खत्म करने की साजिश रची। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे नीटू सो रहा था, तभी नीरज ने सिलबट्टे से उसकी गर्दन, सीने और माथे पर ताबड़तोड़ वार किए।

नीरज नीटू की गर्दन पर पैर रखकर तब तक खड़ा रहा, जब तक नीटू ने दम नहीं तोड़ दिया। हत्या के बाद आशा के साथ मिलकर उसने शव को एक प्लास्टिक के ड्रम में रखा और ऊपर से कपड़ा बांध दिया।

नीरज साइकिल पर ड्रम को बांधते हुए कादराबाद से गांवड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा, जहां उसने नीटू का शव दफना दिया। इसके बाद वह दोबारा कादराबाद पहुंचा और शव पर एक बोरी नमक डालकर आया। इस मामले में मृतक के पिता इतवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


बच्चे बेहाल
नीटू और आशा के तीन बच्चे हैं। विनय (9) बेटी लवली (7) और दक्ष छह माह का है। नीटू का मर्डर हो चुका है और पति की हत्या के आरोप में आशा को जेल जाना पड़ा है। माता-पिता के न होने से होने बच्चे बेहाल हैं। इतवारी ने बताया कि उनके चार बेटे थे। चारों में नीटू, नीरज में सबसे ज्यादा प्यार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed