{"_id":"58d6880c4f1c1bfc411a1298","slug":"shopkeepers-beat-lawyer-and-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने अधिवक्ता और पुलिसकर्मी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदारों ने अधिवक्ता और पुलिसकर्मी को पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को पीटते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीवाड़ा चौक के पास कार खड़ी करने को लेकर दुकानदारों की एक अधिवक्ता से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदारों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की और 2750 रुपये लूट लिए और बीचबचाव करने आई उनकी पत्नी से भी अभद्रता की।
वहीं, सूचना पर पहुंचे एक सिपाही के साथ भी मारपीट कर उसकी नेम प्लेट तोड़ दी। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिहानी गेट पुलिस ने बताया कि पीड़ित सुरेंद्र सिंह परिवार के साथ चिपियाना बुजुर्ग (ग्रेटर नोएडा) में रहते हैं और गाजियाबाद कोर्ट में वकील हैं। सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह पत्नी के साथ बेटे की आंख का इलाज कराने के लिए मालीवाड़ा चौक के पास एक आई सेंटर पर आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एक दुकान के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। कार खड़ी कर जैसे ही वह बाहर निकले तो सात-आठ युवक उनके पास आए और उनसे कार पार्किंग को लेकर झगड़ने लगे। उन्होंने विरोध किया तो सभी ने उनके साथ मारपीट कर उनकी जेब में रखे 2750 रुपये लूट लिए।
उनका आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। झगड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने पीआरवी पर तैनात धर्मेंद्र नामक सिपाही की नेम प्लेट तोड़ दी और उसके साथ मारपीट भी की।
इसके बाद सुरेंद्र ने सिहानी गेट थाने में आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि सभी आरोपी दुकानदार हैं। सिहानी गेट एसएचओ डालचंद का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, सिपाही की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। सिपाही के मामले को भी इसी जांच में शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता होने की चर्चा भी रही।
पुलिसकर्मी को पीटने का वीडियो हुआ वायरल
झड़प के दौरान एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया था। वीडियो में एक युवक पुलिसकर्मी को पीटता हुआ दिख रहा है। वीडियो में दोनाें पक्ष गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है।