{"_id":"59402f6a8664196b5d8b48b5","slug":"server-could-not-be-created-by-new-dl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर में गड़बड़ी से नहीं बन सके नए डीएल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्वर में गड़बड़ी से नहीं बन सके नए डीएल
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
सर्वर खराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग में मंगलवार को नए डीएल बनने में परेशानी हुई। सर्वर में फिर से तकनीकी गड़बड़ी शुरू हो गई, जिसकी वजह से नए डीएल बनवाने के लिए फीस नहीं कट पाई। जिन आवेदकों ने पहले फीस जमा करा दी थी, उन्हीं का बायोमैट्रिक प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में बीते पांच दिनों सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी है। जिस कारण लोगों के डीएल नहीं बन पा रहे हैं। अधिकारियों ने दावा किया था कि मंगलवार से सब कुछ ठीक हो जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को जब लोग डीएल बनवाने केलिए पहुंचे तो सर्वर सही से काम नहीं कर रहा था। काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन किसी की भी न तो फीस कटी और न ही बायोमैट्रिक प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक फीस ऑनलाइन काटी जाती है। बीएसएनएल की लीज लाइन में गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण फार्म जमा होने के बाद भी फीस नहीं कटी। केवल उन्हीं लोगों के डीएल बने जिन्होंने पूर्व में फीस जमा करा दी थी।
विज्ञापन