{"_id":"58d68b1e4f1c1bfc2f1a28f2","slug":"saraf-was-given-a-former-servant-threatening-to-kill-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को पूर्व नौकर ने दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ को पूर्व नौकर ने दी थी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
आरोपी नीरज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा एसोसिएशन के महामंत्री गौरव गर्ग को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले को सिहानी गेट पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पहले उनके यहां नौकरी करता था, जिसे उन्होंने निकाल दिया था। आरोपी ने भी स्वीकार लिया है कि उसी ने फोन कर रुपये मांगे थे। सराफ के डांटने पर नशे में उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
पकड़ा गया आरोपी नीरज कुमार सिंह निवासी बढे़रा, अलीगढ़ का रहने वाला है और रजापुर में रहता है और कोतवाली क्षेत्र में चाय की दुकान करता है। सिहानी गेट एसएचओ ने बताया कि आरोपी नीरज पहले व्यापारी गौरव गर्ग के यहां पर नौकरी करता था।
वह नशे का आदी है। इससे परेशान होकर व्यापारी ने उसे काम से निकाल दिया था। इसके बाद से वह चाय की दुकान करने लगा। आरोपी नीरज का कहना था कि उसके कुछ रुपये गौरव गर्ग पर थे। उसने हिसाब करने के लिए उन्हें फोन किया था। फोन पर उन्होंने उसे डांट दिया। नशे में होने के कारण उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि न्यू गांधी नगर में रहने वाले गौरव गर्ग की अंबेडकर रोड पर ज्वैलरी का शोरूम है। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।