फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salesman of Vodafone Distributor Shot two lakhs

वोडाफोन डिस्ट्रीब्यूटर के सेल्समैन को गोली मारकर लूटे दो लाख

Mon, 08 May 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 08 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Salesman of Vodafone Distributor Shot two lakhs
लूटे दो लाख - फोटो : अमर उजाला

कविनगर स्थित जैन मंदिर के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने वोडाफोन डिस्ट्रीब्यूटर के सेल्समैन को गोली मारकर करीब दो लाख रुपये लूट लिए। घायल सेल्समैन को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।  

विज्ञापन


चिरंजीव विहार निवासी दीपेश गुप्ता वोडाफोन कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कविनगर एल ब्लॉक में उनका ऑफिस है। संजय नगर निवासी अजीत कुमार करीब छह माह से उनके यहां सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे अजीत सिम कार्ड और रीचार्ज कूपन दुकानों पर डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे पेमेंट लेकर वह ऑफिस लौट रहे थे। कविनगर जैन मंदिर के पास केडीबी स्कूल कट पर जैसे ही अजीत ने अपनी बाइक मोड़ी वैसे ही अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। जब तक अजीत कुछ समझता, दो बदमाश तेजी से बाइक से उतरे और उससे नगदी वाला बैग लूटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली अजीत के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश बैग लेकर भाग निकले। सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

शुरुआती जांच में लग रहा है कि बदमाश काफी देर से अजीत का पीछा कर रहे थे। केडीबी कट के पास सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम दिया।

टायर कारोबारी ने अजीत को पहुंचाया अस्पताल
रोड पर खून से लथपथ पड़े अजीत को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद कई लोगों ने कार सवार लोगों से मदद की गुहार लगाई मगर ज्यादातर वहां से निकल गए। हालांकि आरडीसी स्थित टायर कारोबारी आकाश अग्रवाल रुके और अपनी कार में अजीत को सर्वोदय अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने बताया कि अजीत के सीने में बाईं ओर एक गोली लगी है। गोली अंदर ही फंसी है, जिसके चलते उसे आईसीयू में रखा गया है। गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। पीड़ित ने इशारों में बताया है कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया था, जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ था।


पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि अजीत ने आखिरी पेमेंट किस दुकान से उठाई थी। पुलिस को शक है कि जिस जगह से आखिरी पेमेंट उठाई, वहीं से बदमाश उसके पीछे लगे।

लूट की हालिया घटनाएं
06 अप्रैल 2017: कविनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने अमेजन कंपनी के सामान से भरा ट्रक लूटा
01 अप्रैल 2017: राजनगर एक्सटेंशन में राजमिस्त्री को बंधक बनाकर हजारों की लूट

25 अप्रैल 2017: वैशाली में टिंबर कारोबारी के मुंशी से 14 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed