फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Risjade have prevented the firing of cricket in the park

क्रिकेट से रोका तो पार्क में रईसजादे ने की फायरिंग

Mon, 29 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 29 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Risjade have prevented the firing of cricket in the park
अपराध - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट खेलने से मना करने पर एक रईसजादे ने पॉश सोसायटी राजनगर सेक्टर-नौ के दुर्गा भाभी पार्क में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। कविनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। पार्क में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे और महिलाएं टहल रही थीं। इसी दौरान कई रईसजादे वहां आए और बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे। महिलाओं ने उन्हें क्रिकेट खेलने से मना किया कि बच्चों को चोट लग जाएगी।
विज्ञापन


युवक मानने को तैयार नहीं थे, वे महिलाओं से झगड़ने लगे। इस दौरान आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने उनका विरोध किया। इस पर गुस्साए एक रईसजादे ने पार्क के पास खड़ी कार से देसी पिस्टल निकाली और चार राउंड फायर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वहां भगदड़ मच गई। बच्चे और महिलाएं समेत लोग भाग खड़े हुए। इसकी सूचना कविनगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश दबिश दी और फायरिंग करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि पकड़ा गया रईसजादा अनुज उर्फ डब्बू निवासी कविनगर है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और 16 गोलियां बरामद की हैं। उसके खिलाफ जानलेवा हमले, क्षेत्र में दहशत फैलने आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उसके अज्ञात साथियों को रिपोर्ट में आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है।


बच्चे सहमे, रेजिडेंट्स में रोष और दहशत
इस घटना राजनगर सेक्टर-नौ सोसासटी के लोगों में रोष और दहशत है जबकि बच्चे सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि सरेशाम इस तरह पार्क में फायरिंग होगी तो लोग कैसे रह पाएंगे। पार्क तक में जाना दूभर हो जाएगा। हालांकि स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed