फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahul and Johnny's family come in front of you, say-son innocent

राहुल और जॉनी का परिवार आया सामने, बोले-बेटे निर्दोष

Wed, 14 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Wed, 14 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Johnny's family come in front of you, say-son innocent
गोली - फोटो : demo pic

राजनगर निवासी आईपीएस संजीव त्यागी के पिता ईश्वर त्यागी की हत्या में सह आरोपी बनाए गए राहुल और जॉनी के परिजन मंगलवार को उनका बचाव करते दिखे। परिजनों ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर बेटों को फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन


बता दें कि आईपीएस संजीव त्यागी के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पिछले सप्ताह मुख्य आरोपी बेटे डब्बू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसके दोस्त एडवोकेट राहुल और उसके भाई जॉनी पर डब्बू को उकसाने का आरोप लगाते हुए उन्हें सह आरोपी बनाया था। डब्बू के पिता सेंसर पाल और मां मुकेश ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे निर्दोष हैं।
विज्ञापन


उन्हें फंसाया जा रहा है। मां ने बताया कि बेटा राहुल एडवोकेट है और ठीक से डब्बू को जानता तक नहीं। वह गाजियाबाद कोर्ट में प्रेक्टिस करता है। जॉनी डब्बू का दोस्त है। दोनों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। अगर सीबीआई जांच में दोनों बेटों की संलिप्तता सामने आती है तो वे उनकी पैरवी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  पुलिस को निष्पक्ष जांच करते हुए उनके बेटों की फंसाना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed