फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Punjab strict security Dasna jail scandal

पंजाब कांड के बाद डासना जेल की सिक्योरिटी सख्त

Mon, 28 Nov 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 28 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Punjab strict security Dasna jail scandal
Dasna jail - फोटो : file photo

पंजाब की नाभा जेल से छह खूंखार बंदियों के फरार हो जाने के साथ ही गाजियाबाद की डासन जेल की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। यहां न केवल सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है, बल्कि बंदियों से मिलाई के लिए आने वाले मुलाकातियों पर भी खुफिया निगाहें रखी जा रही है।

विज्ञापन


पंजाब की अति सुरक्षित मानी जाने वाली नाभा जेल से रविवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के छह आतंकियों को उनके साथियों ने फरार करवा लिया था। पुलिस की वर्दी में आए आतंकियों के साथियों ने करीब 100 राउंड गोलियां भी चलाई थीं। इस वारदात के बाद से ही यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद में डासना जेल की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। 1750 बंदियों की क्षमता वाली डासना जेल में वर्तमान समय में करीब चार हजार बंदी हैं। इनमें वाराणसी बम कांड का आरोपी वलीउल्लाह भी शामिल है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के भी कई कुख्यात डासना जेल में ही बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक एसपी यादव के अनुसार डासना जेल की सिक्योरिटी पूरी तरह से टाइट कर दी गई है। मेन गेट पर पीएसी के जवान मुस्तैद रहते हैं। इसके अलावा हार्डकोर बंदियों और हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाले लोगों का भी रिकार्ड रखा जा रहा है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि डासना जेल में सुरक्षा के मद्देनजर ही 12 जैमर लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। आगामी दस दिन के अंदर यह जैमर काम करने लगेंगे।
----

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed