{"_id":"5952a2e84f1c1b91278b4798","slug":"pulling-the-woman-away-from-the-car-attempting-to-kidnap-tampering-arrest-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कार से खींचकर अपहरण की कोशिश, छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को कार से खींचकर अपहरण की कोशिश, छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
kidnapping
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएच-58 पर मेरठ तिराहे के पास नशे में धुत आटो सवार तीन युवकों ने सोमवार को दिनदहाड़े युवती को कार से खींचकर अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती और उसकी बहन से छेड़छाड़ की और भाई के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए।
बाद में पुलिस ने भागे दो युवकों को भी धर दबोचा।नंदग्राम निवासी एक युवती अपनी बहन और छोटे भाई के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे कार से विजय नगर में माता के जागरण में शामिल होने जा रही थी। मेरठ तिराहे के पास एक आटो ने कार को ओवरटेक कर रोक दिया। आटो से तीन युवक उतरे और कार का गेट खोलकर युवती को बाहर खींच लिया।
विज्ञापन
उसे जबरन आटो में बैठाने लगे। विरोध किया तो हाईवे पर ही उससे छेड़छाड़ करने लगे। कार चला रहे भाई और बहन ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उनसे मारपीट की। सिर में ईंट मारकर भाई को घायल कर दिया। खींचतान में दोनों बहनों के कपड़े भी फट गए। शोर मचाने पर लोगाें ने एक युवक को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर उसके दो साथियों को भी पकड़ लिया गया। घायल युवती के भाई को पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि पकड़े गए मनचले गुलफाम, शादाब और अनीस निवासी कैला भट्टा हैं।
तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों ने शराब के नशे में वारदात की हे। आटो चालक की तलाश की जा रही है।एसओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि युवकों ने कार सवार युवतियों को नंदग्राम कट पर ही देख लिया था। वहीं से पीछा कर उन्हें ओवरटेक कर रोका।
जांच की जा रही है कि आटो चालक भी आरोपियों का साथी था या उसने इनके कहने पर आटो को कार के आगे रोका।पुलिस अधिकारी लगातार हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने का दावा कर रहे हैं, मगर एनएच-58 पर हुई इस घटना ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा की पोल खोल कर दी है। घटना के दौरान अगर लोग इकट्ठा होकर युवकों को न रोकते तो वे युवती का अपहरण करके ले जाते।