{"_id":"577961d64f1c1b6e697fa03a","slug":"premarital-demanded-20-million-cars-nri-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले मांगे 20 लाख कार, एनआरआई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से पहले मांगे 20 लाख कार, एनआरआई गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
नौ जुलाई को होनी थी रिटायर्ड प्रधानाचार्य की बेटी से शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद(ब्यूरो)। विजयनगर पुलिस ने रविवार रात एनआरआई इंजीनियर ललित कुमार को गिरफ्तार किया है। इस पर दहेज में 20 लाख रुपये और लग्जरी कार मांगने का आरोप है। साहिबाबाद के राजेंद्रनगर निवासी रिटायर्ड प्रधानाचार्य भानूदेव की बेटी से नौ जुलाई को उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
ललित क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की सेवियर ग्रीन सोसायटी में रिटायर्ड आर्मी अफसर पिता जितेंद्र और मां संतोष के साथ रहते हैं। इनका परिवार बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र का रहने वाला है। मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए उनका रिश्ता भानूदेव की बेटी से तय हुआ था।
विज्ञापन
15 मई को सगाई समारोह हुआ था। भानूदेव ने एफआईआर दर्ज कराई है कि सगाई में उन्होंने लाखों के जेवरात के अलावा 11 लाख रुपये नगद दिए थे। इसके बावजूद शनिवार को ललित और उसके परिजनों ने उन्हें बुलाया और दहेज में 20 लाख रुपये और लग्जरी कार की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि उसका ऑस्ट्रेलिया का परमानेंट रेजीडेंसी (पीआर) का वीजा लग गया है। अब उसे होने वाली पत्नी को भी वहां ले जाना पड़ेगा, इसलिए उसे और पैसे की जरूरत है। अगर दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो वह शादी नहीं करेगा।
उससे काफी मिन्नतें की गईं। उससे कहा गया कि शादी के कार्ड बंट चुके हैं। उनकी बेइज्जती होगी, मगर वह शादी को तैयार नहीं हुआ। भानूदेव का यह भी आरोप है कि ललित इससे पहले भी दहेज की वजह से शादी तोड़ चुका है।
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि ललित के माता-पिता फरार हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ, ललित का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं, उसने दहेज की मांग नहीं की है, उसे फंसाया गया है।