फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kashmiri students hostage robbery

कश्मीरी स्टूडेंट्स को बंधक बनाकर डकैती

Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी Updated Sun, 02 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri students hostage robbery
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कुशलिया गांव के पास ग्लोबल कॉलेज ऑफ लॉ के हॉस्टल में आधा दर्जन बदमाशों ने 13 कश्मीरी स्टूडेंट्स को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश लाखों रुपये का सामान लूटकर ले गए। लूटे गए सामान में 50 कंप्यूटर, ज्वैलरी, लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी, बाइक, फ्रिज, लोहे के दो गेट, कैश और कपड़े आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 12 बजे आधा दर्जन हथियार बंद बदमाश दीवार फांदकर कॉलेज के प्रथम तल पर बने हॉस्टल में घुस गए। घटना के समय हॉस्टल में बीए एलएलबी (फोर्थ ईयर) के 11 कश्मीरी छात्र और दो छात्राएं थीं। यह सभी कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, श्रीनगर और जम्मू के कठुआ जिलों के हैं।
विज्ञापन


कॉलेज का गार्ड सूरज पाल निवासी बहलीमपुर, बुलंदशहर छुट्टी पर था, जिस कारण स्टूडेंट्स को बदमाशों के कॉलेज में घुसने का पता नहीं चला। स्टूडेंट्स ने बताया कि बदमाशों ने गैलरी में मोबाइल पर बात कर रहे साजिद और नईम को गन प्वाइंट पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक-एक कर सभी कमरे खुलवाकर वसीम, सुनील, तफज्जुल, उमर, सखीर, जुबैर, बिलाल, आकिल, शब्बीर, निलोफर और शाजिया को बंधक बनाकर हॉस्टल के कमरा नंबर एक में बंद कर दिया। इसके बाद चादर फाड़कर सभी के हाथ बांध दिए।

विरोध करने पर छात्रों को पीटा और छात्राओं से बदसलूकी भी की। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। तीन बदमाश कमरे में उन्हें गन प्वाइंट पर लिए रहे, जबकि बाकी सामान लूटकर उसे साथ लाए मिनी ट्रक में भरने लगे। रात करीब तीन बजे बंधक बनाए स्टूडेंट्स का कमरा बाहर से बंद कर और मेन गेट का ताला तोड़कर बदमाश भाग गए।

बाद में किसी तरह स्टूडेंट्स ने खुद को बंधन मुक्त कर मसूरी पुलिस को सूचना दी। करीब 25 मिनट बाद पुलिस वहां पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि लुटेरों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट और और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

खुली हाईटेक कंट्रोल रूम की पोल, नहीं उठा फोन

 शुक्रवार देर रात लोबल कॉलेज ऑफ लॉ में डकैती के बाद पुलिस के हाईटेक कंट्रोल रूम की पोल खुल गई। वारदात के बाद शनिवार तड़के करीब तीन बजे जब पीड़ित स्टूडेंट्स ने कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगनी चाही तो कॉल रिसीव ही नहीं हुई। कई बार ट्राई करने पर भी जब फोन नहीं उठा तो तो स्टूडेंट्स ने गूगल के जरिए मसूरी थाने का नंबर पता कर मसूरी पुलिस को सूचना दी। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

वारदात के बाद कश्मीरी स्टूडेंट बेहद घबराए हुए हैं। दोनों छात्राएं भी सहमी हुई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्टूडेंट्स ने बताया कि कॉलेज के प्रथम तल पर यह हॉस्टल है, जिसमें दो छात्राओं समेत 15 कश्मीरी स्टूडेंट्स और बनारस के टीचर सुरेंद्र कुमार रहते हैं। दो छात्र और सुरेंद्र छुट्टी लेकर घर गए हुए हैं। वहीं, बेटी की तबीयत खराब होने पर कॉलेज का गार्ड सूरज पाल भी शुक्रवार को छुट्टी पर था।

बदमाश कब कॉलेज में घुसे, छात्रों को पता नहीं चला। बदमाशों ने एक-एक कर छात्रों के कमरे खुलवाए और उन्हें बंधक बनाया। छात्रों के मुताबिक बदमाश लोकल बोली बोल रहे थे और गालियां भी दे रहे थे।

सभी के चेहरे खुले थे और उम्र 25-30 के बीच की थी। जाते हुए बदमाश धमकी देकर गए कि अगर किसी से शिकायत की तो वो उन्हें मार डालेंगे। बदमाशों के जाने के बाद छात्रों ने जैसे-तैसे चादर से बंधे अपने हाथ खोले।

एक स्टूडेंट कमरे की खिड़की की जरिए छत से होता हुआ गैलरी में पहुंचा और बाहर से गेट खोलकर स्टूडेंट्स को वहां से निकाला। छात्रों ने बताया कि कंट्रोल रूम में जब कई बार कॉल करने पर फोन नहीं उठा तो उन्होंने मसूरी थाने में फोन किया।

करीब 25 मिनट बाद मसूरी और मुरादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह एसपी देहात राकेश पांडेय, सीओ सदर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। स्टूडेंट्स से पूछताछ और छानबीन की।

साथ ही स्केच बनवाने के लिए स्टूडेंट्स ने बदमाशों का हुलिया भी पूछा। इस संबंध में कॉलेज की चेयरपर्सन महेंद्री सत्यार्थी निवासी हापुड़ का कहना है कि यह बेहद गंभीर वारदात है। उन्होंने अधिकारियों से वारदात के खुलासे और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बात की है।

कॉलेज की तरफ से दो सिक्योरिटी गार्ड और बढ़ाए गए हैं, अब गार्ड रहेंगे। इसके अलावा पुलिस की तरफ से एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सीसीटीवी में दिखे लुटेरे, पुलिस ने लिखी लूट की रिपोर्ट
बदमाश कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गए ताकि उसमें उनकी फुटेज न मिल सके, लेकिन कुशलिया के नजदीक एक फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब तीन बजे बदमाश मिनी ट्रक में लूट का सामान ले जाते हुए दिख रहे हैं, जबकि दो बदमाश बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी तरफ, इस संबंध में गार्ड सूरज पाल ने एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में चार बदमाश लिखाए गए हैं। लोगों का आरोप है कि ऐसा पुलिस ने डकैती की वारदात को लूट में दर्ज करने की वजह से किया है। दरअसल, पांच या उससे ज्यादा बदमाश होने पर डकैती की धारा लगती है और पांच से कम होने पर लूट की।

यह लूटकर ले गए
50 कंप्यूटर, एक बाइक, तीन लैपटॉप, वाटर कूलर, फ्रिज, तीन गैस सिलेंडर, इनवर्टर, तीन बैटरी, तीन नए सिलिंग फैन, एक एलसीडी टीवी, लोहे के दो नए गेट, सीसीटीवी डीवीआर, बाथरूम की टोटियां, छात्रों के कपड़े, छात्राओं की ज्वैलरी (दो झुमकी- दो नथ) चेयरपर्सन के रूम के पर्दे, जूते, अखरोट और टावल आदि।


पत्रकार के खिलाफ एफआईआर
मसूरी थाने में उपनिरीक्षक बीनू सिंह की तरफ पत्रकार संजीव कुमार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि वह कॉलेज की छात्राओं के बारे में अफवाहें फैला रहा था, जिससे माहौल खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed