{"_id":"58a49ef64f1c1b5833d86aa2","slug":"pistol-on-the-strength-of-the-purse-factory-manager-s-wife-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर फैक्ट्री संचालक की पत्नी से पर्स लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर फैक्ट्री संचालक की पत्नी से पर्स लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
कविनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर फैक्ट्री संचालक की पत्नी से पर्स लूटकर ले गए हैं। पर्स में सोने की चेन, हजारों की नकदी और मोबाइल था। सूचना देने के बाद न केवल करीब सवा घंटे बाद यूपी-100 मौके पर पहुंची, बल्कि पीड़ित से बदसलूकी भी की। इस संबंध में बुधवार को थाने में तहरीर दी गई है।
चिरंजीव विहार स्थित एमपी नगर में रहने वाले चंद्रप्रकाश खिचरा गांव में मुर्गी दाना बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम उनकी पत्नी बबीता सब्जी लेने के लिए मार्केट जा रही थीं। झपटमारी के डर की वजह से ही पत्नी ने चेन उतारकर पर्स में रख ली थी।
वह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही पहुंची थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनसे तमंचे के बल पर लूटपाट की। हालांकि लुटेरे उनके सोने के कुंडल नहीं लूट सके। चंद्रप्रकाश ने बताया कि वारदात के बाद उनकी पत्नी ने एक राहगीर के मोबाइल से कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी, लेकिन सवा घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं के खिलाफ झूठी सूचना देने पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी। इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है।