{"_id":"577e91914f1c1b6f0c7fc0b4","slug":"pirod-theft-to-the-murder-of-the-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का पिरोध करने पर वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का पिरोध करने पर वृद्धा की हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम।
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिंसा खंड-2 स्थित श्रीराम रेजिडेंसी निवासी टिंबर कारोबारी की मां की बुधवार को सोसायटी के मेंटेनेंस कर्मचारी ने गला रेतकर हत्या कर दी। देर रात घर लौटे कारोबारी को फ्लैट में मां का खून से लथपथ शव मिला।
पुलिस ने सोसायटी के मेंटेनेंस कर्मचारी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दीपक पांच हजार का कर्ज चुकाने के लिए फ्लैट में चोरी कर रहा था। वृद्धा ने विरोध किया तो हत्या कर दी।
अहिंसा खंड-2 स्थित श्रीराम रेजिडेंसी की सातवीं मंजिल पर टिंबर कारोबारी विभोर अग्रवाल रहते हैं। उनकी मां मधु (58) भी उनके साथ रहती हैं जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। बुधवार सुबह विभोर शाहदरा स्थित अपनी दुकान पर गए थे।
विज्ञापन
दोपहर को उन्होंने कॉल किया तो मां ने बताया कि मेंटेनेंस कर्मी दीपक इलेक्ट्रिकल वायरिंग चेक करने के लिए आया है। शाम को दोबारा कई बार कॉल किया तो मां ने फोन नहीं उठाया। देर रात करीब 10 बजे जब विभोर घर लौटे तो मां मधु का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था।
उनका गला रेता गया था और उनके गले की सोने की चेन गायब थी। पूरा घर खंगाला गया था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि पूछताछ में दीपक के सोसायटी स्थित अपने कमरे से फरार होने का पता चला। उसे बृहस्पतिवार तड़के इंदिरापुरम के छिजारसी कट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह हरदोई स्थित अपने गांव भागने की फिराक में था।
पांच हजार का कर्ज चुकाने के लिए कर दी हत्या
सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि मूलरूप से हरदोई का रहने वाला दीपक तीन साल से सोसायटी में काम कर रहा है। वह अपनी मां के साथ सोसायटी में ही कमरा लेकर रहता था। कुछ समय पहले उसने हरदोई में अपने जानकार से पांच हजार रुपये का कर्ज लिया था।
दीपक कर्ज नहीं चुका पा रहा था, जिसके चलते उसने विभोर के घर चोरी की योजना बनाई। दीपक ने बताया कि वायरिंग चेक करने की बात कहकर घर में घुसने के बाद वह अलमारी में रखे कुंडल चोरी कर ही रहा था कि मधु ने उसे देख लिया। शोर मचाने का प्रयास किया तो दीपक ने मधु को धक्का देकर गिराया और मधु की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है।
करीब 5 मिनट तक किया दीपक का विरोध
कनावनी पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि मधु ने हत्या से पहले दीपक का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान मधु के नाखून दीपक की गरदन और चेहरे पर भी लगे। दीपक ने बताया कि वह डराने के लिए चाकू लेकर आया था। मगर मधु ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर उसने गुस्से में चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने मधु के हाथ के कंगन उतारने का प्रयास किया मगर नहीं उतार सका।
ज्वैलरी वाली अलमारी भी नहीं खुली
पुलिस के अनुसार हत्या के बाद दीपक ने पूरे घर की अलमारी और बेड के बॉक्स के सामान को खंगाला मगर जिस अलमारी में लाखों की ज्वैलरी थी, वो उससे खुली ही नहीं। विभोर के आने की आशंका को देखते हुए वह चेन लूटकर भाग गया।
जांच के लिए गए पुलिसकर्मी 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे : बुधवार की रात सोसायटी में जांच के लिए गए पुलिसकर्मी लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे। लोगों ने बताया कि लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर अटक गई थी। अन्य पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने बाहर से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला।
वेरिफिकेशन भी नहीं, सीसीटीवी नहीं नहीं
जांच में सामने आया है कि बिल्डर ने दीपक का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाया था। ऐसे में बिल्डर को भी नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सोसायटी में सीसीटीवी भी नहीं लगाए गए हैं।
रक्षा मंत्रालय में अकाउंटेंट के घर चोरी
शालीमार गार्डन निवासी रक्षा मंत्रालय में अकाउंटेंट के घर बृहस्पतिवार सुबह घुसे चोरों ने हजारों की नगदी उड़ा ली। चोरों ने अकाउंटेंट की पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में चोरी की।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 ए 123/एफ-4 में सुनील शर्मा, पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। वह रक्षा मंत्रालय में अकाउंटेंट हैं और दिल्ली में तैनात हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे।
पत्नी दरवाजे की कुंडी लगाकर कमरे में सो गईं। एक घंटे बाद जब सुनील बेटी के साथ लौटे तो दरवाजा खुला था। पत्नी कमरे में बंद थीं। चोर दूसरे कमरे की अलमारी से करीब 10 हजार की नगदी चोरी कर ले गए थे।
सुनील ने बताया कि चोरों ने गेट की जाली काटकर कुंडी खोल ली और चोरी को अंजाम दिया। गनीमत रही कि जिस कमरे में चोरी हुई, उसमें ज्वैलरी नहीं थी। एसएचओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।